फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka cricketer Kaushal Silva hospitalised after hit a ball

सिर पर गेंद लगी, श्रीलंकाई क्रिकेटर कौशल घायल

Mon, 25 Apr 2016 04:39 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 25 Apr 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka cricketer Kaushal Silva hospitalised after hit a ball
डॉक्टरों ने कौशल की हालत खतरे से बाहर बताई है। - फोटो : BBC

अभ्यास मैच के दौरान सिर में लगी चोट से घायल श्रीलंकाई क्रिकेटर कौशल सिल्वा को इलाज के लिए कोलंबो के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब कौशल पल्लेकला में अभ्यास मैच में शॉर्टलेग पर फिल्डिंग कर रहे थे।  

विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन ये भी कहा कि कौशल के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।  श्रीलंकाई टीम के मैनेजर चार्थी सेनानायके के मुताबिक शार्ट लेग पर फिल्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल के स्वीप शॉट के बाद कौशल को चोट लगी, हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखी थी। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कोलंबो रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 25 साल के फिल ह्यूज की 27 नवंबर 2014 को सिर में चोट लगी थी और उसके बाद उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद खिलाड़ियों के लिए विशेष डिजाइन वाले हेलमेट तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed