फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Shivpur team became champion with nks goal of Seraj Sujit became best scorer by scoring

Sports News: सेराज के दो गोल से चैंपियन बनी शिवपुर की टीम, आठ गोल कर सुजीत बने बेस्ट स्कोरर

Sun, 22 Jun 2025 01:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 01:47 PM IST
सार

Sports News: वाराणसी के प्रमुख स्थानों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। यहां के खिलाड़ी जिले के बाहर जाकर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उनका मनोबल बढ़ाकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sports News Shivpur team became champion with nks goal of Seraj Sujit became best scorer by scoring
ट्राॅफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: छावनी परिषद फाइव ए साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई। फाइनल मैच विवेक एकेडमी शिवपुर की टीम ने झांसी छात्रावास को दो गोल से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। झांसी छात्रावास की टीम उपविजेता बनी। मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मैन टू मैन मार्किंग के साथ छोटे-छोटे पास से खेलना शुरू किया। 

विज्ञापन


दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा। मैच के सभी छह गोल दूसरे हाफ में हुए। विजेता टीम की ओर से सेराज ने लगातार दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पटल वार कर झांसी छात्रावास के पवन ने दो गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले पंकज ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और तीन मिनट पहले सुजीत ने गोल कर टीम का स्कोर 4-2 कर अजेय बना दिया। 6 गोल करने वाले विवेक एकेडमी के सुजीत को बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे टूर्नामेंट में सुजीत ने 8 गोल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार झांसी छात्रावास के शुभांकर को दिया गया। इससे पूर्व खेले गए 40+ प्लस हॉकी का खिताब कैंट स्टार हॉकी क्लब ने बीएलडब्ल्यू हराकर जीता। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन वाहिद खान, धन्यवाद ज्ञापन आनंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अनिल शर्मा, कमर अली, फहीम अहमद खान मौजूद रहे।

सीतापुर में खेलेगी जूनियर बालिका रग्बी टीम
प्रादेशिक जूनियर अंडर-18 रग्बी प्रतियोगिता सीतापुर में खेली जाएगी। जिले की टीम शनिवार दोपरह बाद पहुंची और मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में अभ्यास किया। प्रादेशिक रग्बी 22 से 23 जून तक खेली जाएगी। जिला रग्बी फुटबाल संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि टीम में कोमल गुप्ता, पायल यादव, करीना प्रजापति, सृष्टि पटेल, रोशनी, प्रियांशी सिंह, छवि, साक्षी राय, आरुषि गुप्ता, काजल यादव, श्रेया पाल और काजल चौहान का चयन किया गया है। टीम के साथ अवनीश पाल गए हैं। 

योग ओलंपियाड में आदित्यवर्धन ने जीता स्वर्ण
कन्याकुमारी में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में बंगाली टोला इंटर कॉलेज में 9वीं के छात्र आदित्यवर्धन शुक्ल ने यूपी टीम का प्रतिनिधित्व किया। वापस लौटने पर राष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान प्रधानाचार्य ने किया। खेल शिक्षक मेजर विमल कुमार राव ने बताया कि शिवाला के हनुमान घाट निवासी आदित्यवर्धन ने स्वर्ण पदक जीतकर मान बढ़ाया है। ओलंपियाड राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की ओर से 13 से 18 जून तक विवेकानंद केंद्र में हुआ था। प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पांडेय, योग आचार्य कमल भट्टाचार्य ने बधाई दी। 

Sports News Shivpur team became champion with nks goal of Seraj Sujit became best scorer by scoring
अभ्यास करते उजैफा। - फोटो : अमर उजाला

लंबी कूद में पदक के लिए रोज कर रहे अभ्यास 
प्रतापगढ़ के मोहम्मद उजैफा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर में रोज सात घंटे अभ्यास करते हैं। 2023 में बच्छाव में इनामी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सफल होने पर उन्हें साइकिल मिली थी। उजैफा के प्रशिक्षक विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. खुर्शीद अंसारी ने बताया कि खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार प्रशिक्षण दे रहे हैं। 2023 से छह मुकाबले खेले और चार में पदक हासिल किया। लंबीकूद में उसका 6.90 बेस्ट रहा है। 2024 में अंडर-17 की प्रादेशिक प्रतियोगिता लखनऊ में हिस्सा लिया, लेकिन पांचवां स्थान मिला। 

खेलों में योगदान के लिए विमल राव सम्मानित
खेलो को बढ़ावा और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षक खेल सम्मान से विमल राव को सम्मानित किया गया है। विमल राव बंगाली टोला इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज में शारीरिक शिक्षक पद पर हैं। सीएम की ओर से पुरस्कृत होने का श्रेय उन्हाेंने बाबा काशी विश्वनाथ को दिया है। प्रबंधक अशोक कांत चक्रवर्ती सहित सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं। 

मांसपेशियों में कड़ापन खिलाड़ियों का दुश्मन
खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में मांसपेशियों को काम करना पड़ता है। इसका ट्रीटमेंट ठीक से नहीं किया जाए तो प्रदर्शन गिरने लगता है। मांसपेशियों में तनाव खेल को प्रभावित करते हैं। राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला से प्रशिक्षित शाहिद ने शनिवार को बताया कि ऑयल मसाज और कपिंग थेरेपी मांसपेशियों के तनाव में मददगार होती है। मसल्स इंजरी से बचने के लिए खिलाड़ी को वॉर्मअप करने के बाद ही मैदान पर उतरना चाहिए।  

शतरंज प्रतियोगिता आज 209 ने कराया पंजीकरण
पवनीफाई चेस एकेडमी की ओर से जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को ककरमत्ता फ्लाईओवर के टीडब्ल्यूए एकेडमी में खेली जाएगी। एक दिवसीय प्रतियोगिता के लिए 209 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। आयोजन सचिव ब्रजभूषण यादव ने बताया कि अंडर-17, अंडर-13 और अंडर-11 की प्रतियोगिता होगी। 

एथलेटिक्स टीम रवाना
यूपी की अंडर-20 एथलेटिक्स टीम में शामिल काशी के 15 खिलाड़ी शनिवार देर रात प्रयागराज के लिए रवाना हुए। कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि अंडर-20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज के महामना मालवीय स्टेडियम में 22 से 24 जून तक खेली जाएगी। स्टीपल चेज के अलावा, वाॅक रेस और दौड़ प्रतियोगिता में सिगरा स्टेडियम के नौ खिलाड़ी और साई बीएचयू सेंटर के छह खिलाड़ी खेलेंगे। अजीत, अभिषेक यादव, आनंद यादव, विशाल प्रतिभा दिखाएंगे। 

31 खेलों में पांच प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा बनारस
आगामी शैक्षणिक सत्र में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में 31 खेलों में पांच प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी काशी करेगी। जिले में विद्यालयीय खेल के आयोजन के लिए अगले सप्ताह समिति गठित होगी। यह समिति जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रणनीति तैयार करेगी, जिससे जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। 

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समिति आगामी शैक्षणिक सत्र में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय करेगी। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदेश स्तर पर पांच प्रमुख खेलों का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी, फुटबॉल, बास्केटबॉल और भारोत्तोलन शामिल हैं।

प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक जबकि निशानेबाजी प्रतियोगिता 19 से 21 अगस्त तक प्रस्तावित है। वहीं फुटबॉल 31 से 27 अगस्त तक, बास्केटबॉल प्रतियोगिता 6 से 10 दिसंबर और भारोत्तोलन प्रतियोगिता 14 से 16 दिसंबर तक आयोजित करने की योजना है। समिति का गठन होने के बाद इन तिथियों पर मुहर लग सकेगी।

जिला स्तर की इस समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक अध्यक्ष, जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 20 सदस्य समिति में शामिल होंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Sports News Shivpur team became champion with nks goal of Seraj Sujit became best scorer by scoring
महिला वेटलिफ्टर के साथ कोच विनय चाैरसिया। - फोटो : अमर उजाला

विश्व ओलंपिक दिवस : 65 की उम्र में रोज 6 घंटे दे रहे प्रशिक्षण, 19 को कर चुके ट्रेंड
ओलंपिक खेलों में शामिल भारोत्तोलन के खिलाड़ियों को निखारने का काम काशी के पानदरीबा निवासी विनय चौरसिया कर रहे हैं। भारोत्तोलन के द्रोणाचार्य कहे जाने वाले विनय चौरसिया खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। उनके सिखाए खिलाड़ी आज भी देश और दुनिया में काशी का नाम रोशन कर रहे हैं। विनय अब तक चार अंतरराष्ट्रीय, 15 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं।

विश्व ओलंपिक दिवस पर विशेष बातचीत में बताया कि खेल की बारीकियां लगातार बदल रही हैं, लेकिन उसका मूल आज भी वही है। इसमें लगातार अभ्यास की जरूरत होती है, थोड़ी सी चूक खिलाड़ी को मैच से हमेशा के लिए बाहर कर देती है। कहा कि खेल है तो इंजरी तो होनी है। इसमें प्राथमिकता यह होती है कि कम से कम इंजरी हो। विनय को स्नेच का मास्टर कहा जाता है। 

उनकी स्पीड को देखने के लिए तीनों रेफरी और ज्यूरी बहुत मुस्तैदी से काम करते थे। वे राष्ट्रीय और प्रादेशिक प्रतियोगिता में आठ साल तक चैंपियन रहे। वह अपना रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते थे। अपने समय में उनकी प्रतियोगिता खुद से होती थी। 

विनय ने बताया कि मीरा बाई चानू के बाद इस खेल के प्रति युवाओं का झुकाव बढ़ा है। भारोत्तोलन में लड़कियों का प्रवेश 1986 में हुआ। वाराणसी की पहली वेटलिफ्टर सुप्रिया घोषाल थीं जबकि पहली इंटरनेशनल खिलाड़ी स्वाति सिंह थीं। 

स्वाति ने लगातार दो बार कॉमनवेल्थ में पदक जीता था। काशी की तीसरी खिलाड़ी पूर्णिमा पांडेय ने कॉमनवेल्थ में हिस्सा लिया था। उनकी देखरेख में पूर्णिमा पांडेय, सोनम सिंह, सलोनी सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन में नाम कमाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed