फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's Gonsalves-Beg pair bows out of Asian Games Teqball competition after losing both their group matches

एशियाई खेल 2026: टेकबॉल स्पर्धा में भारत को शुरुआती दिन मिली निराशा, गोंजाल्वेस-बेग की जोड़ी ग्रुप चरण से बाहर

Thu, 17 Sep 2026 04:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

एशियाई खेलों की टेकबॉल स्पर्धा में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। डेकलान मार्शल गोंजाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग की पुरुष युगल जोड़ी ग्रुप चरण में अपने दोनों मैच गंवा बैठी और पदक की दौड़ से बाहर हो गई।

विज्ञापन
India's Gonsalves-Beg pair bows out of Asian Games Teqball competition after losing both their group matches
गोंजाल्वेस-बेग की जोड़ी - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारत के डेकलान मार्शल गोंजाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग गुरुवार को एशियाई खेलों की पुरुष युगल टेकबॉल स्पर्धा में अपने दोनों ग्रुप मैच हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए। गोंजाल्वेस-बेग की जोड़ी को ग्रुप बी में दोनों मुकाबालों में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को पहले वियतनाम के त्रुओंग जियांग बा और आन खोआ ले ने 12-10, 12-8 से हराया। इसके बाद दक्षिण कोरिया के जुनसुक ली और ताएबीन ली ने उन्हें 12-4, 12-7 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


क्या है टेकबॉल खेल?
टेकबॉल उन छह खेलों में शामिल है जो आइची-नागोया एशियाई खेलों में डेब्यू कर रहे हैं। अन्य खेलों में मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए), पैडल, सर्फिंग, बीएमएक्स फ्रीस्टाइल और वर्चुअल ताइक्वांडो शामिल हैं। टेकबॉल फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिश्रण वाला तेज गति का खेल है। इसे फुटबॉल के शौकीन गैबोर बोर्सान्यी, जॉर्जी गैट्यान और विक्टर हुसर ने 2014 में हंगरी में विकसित किया था।
विज्ञापन


पहली आधिकारिक टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप 2017 में बुडापेस्ट में आयोजित हुई थी। इस खेल में खिलाड़ी हाथ और बाजुओं को छोड़कर शरीर के लगभग हर हिस्से का इस्तेमाल करते हुए मानक आकार की पांच नंबर फुटबॉल को घुमावदार मेज के पार खेलते हैं। मेज के दोनों हिस्सों को पारदर्शी प्लेक्सीग्लास से विभाजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed