फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sports ministry will take command of boxing

बॉक्सिंग की कमान अपने हाथों में लेगा खेल मंत्रालय

Sat, 12 Jan 2013 09:58 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Sat, 12 Jan 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
sports ministry will take command of boxing

इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन की ढिलाई के चलते बॉक्सिंग की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था आईबा ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। उसने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बॉक्सरों को प्रतिबंधित करने के संकेत दिए हैं। यानी कि आगे से किसी भी टूर्नामेंट के लिए भारतीय बॉक्सरों की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


आईबा का यह रुख पता लगते ही खेल मंत्रालय ने भी बॉक्सिंग की कमान अपने हाथों में लेने की तैयारी कर ली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सरों को नुकसान नहीं हो इसके लिए मंत्रालय जल्द ही प्रशासक की नियुक्ति कर फेडरेशन की सारी गतिविधियां खुद चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


आईबा और खेल मंत्रालय की ओर से प्रतिबंधित किए जाने के बाद आईबीएफ ने संकेत दिए थे कि फेडरेशन के जल्द चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही संविधान में संशोधन किया जाएगा। हालांकि फेडरेशन की ओर से संविधान में संशोधन की पहल की गई लेकिन नए चुनाव के बारे में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि आईबा ने उनसे साफ कर दिया है कि अब तक बॉक्सरों की जो भी एंट्री भेज दी गई है उनसे कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। लेकिन किसी भी टूर्नामेंट के लिए नई एंट्री नहीं स्वीकारी जाएगी। आईबा यह पहले ही कह चुकी है कि वह सिर्फ खेल मंत्रालय से बात करेगी। आईबीएफ से वह कोई नाता नहीं रखेगी।


मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि स्थिति खराब होने जा रही है। यह सब आईबीएफ की ओर से नए चुनाव नहीं कराने के चलते हो रहा है। ऐसे में प्रशासक की नियुक्ति कर गतिविधियां अपने हाथ में लेने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं बचता है। हालांकि ऐसी स्थिति में उसे विवादों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मंत्रालय इसके लिए भी तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed