{"_id":"605d4d698ebc3e8ca31ac75f","slug":"sport-minister-kiren-rijiju-said-yogasan-included-in-khelo-india-youth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरेन रिजिजू: योगासन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किया गया शामिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
किरेन रिजिजू: योगासन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किया गया शामिल
Fri, 26 Mar 2021 08:26 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 08:26 AM IST
सार
- खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, योगासन खेल को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : social media
विस्तार
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित करने के प्रयास के तहत इसे खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया है। रिजिजू ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने देश में योगासन के विकास के लिए राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) को भी मान्यता प्रदान की है।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा, योगासन खेल को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया गया है। रिजिजू ने कहा, ‘एनवाईएसएफ को सरकार से मान्यता मिलने से वह सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए वित्तीय सहायता हासिल करने का हकदार बन गया है।’
विज्ञापन
सरकार ने पिछले साल दिसंबर में योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता प्रदान की थी। योग गुरु बाबा रामदेव की अध्यक्षता में नवंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ का गठन किया गया था। एचआर नागेंद्र इसके महासचिव बनाए गए थे।
विज्ञापन