{"_id":"e74553f8-5d9a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"soumyajit-said-takes-no-unnecessary-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौम्यजीत बोले, नहीं लेता बेवजह दबाव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सौम्यजीत बोले, नहीं लेता बेवजह दबाव
रायपुर/खेल डेस्क
Updated Sun, 13 Jan 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेबल टेनिस के युवा स्टार खिलाड़ी सौम्यजीत घोष का मानना है कि बेवजह दबाव नहीं लेने की उनकी रणनीति काफी कारगर साबित हुई और वह इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय खिताब जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
पिछले साल लंदन ओलंपिक की पुरुष स्पर्धा में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय 19 वर्षीय सौम्यजीत ने शनिवार को फाइनल में अनुभवी अचंता शरत कमल को 4-2 से हराकर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। उन्होंने सेमीफाइनल में ए अमलराज की चुनौती तोड़ा था।
विज्ञापन
बकौल सौम्यजीत, ‘मैं काफी खुश हूं। यह शानदार अहसास है। उसके शरत जैसे दिग्गज खिलाड़ी को हराकर काफी अच्छा लगता है।’ देश के नंबर वन खिलाड़ी होने के कारण सौम्यजीत खिताब के प्रबल दावेदार थे लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर अधिक दबाव नहीं लेना चाहते थे।
विज्ञापन