फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sindhu enters in last 4 after big victory

सिंधू ने किया करियर का सबसे बड़ा उलटफेर

Sat, 15 Mar 2014 04:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 15 Mar 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
sindhu enters in last 4 after big victory

भारत की पीवी सिंधू और परुपल्ली कश्यप ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


लेकिन पूर्व चैंपियन और देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को क्वार्टर फाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा है।

सातवीं सीड सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में तीसरी सीड और पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियन बनी चीन की शिजियान वांग को आसान मुकाबले में 45 मिनट में 21-17, 21-15 से हराकर अपने करियर का एक बड़ा उलटफेर किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चीन की सुन यू से होगा।
विज्ञापन


वहीं लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनलिस्ट और तीसरी सीड कश्यप ने छठी सीड चीनी ताइपे के तिएन चेन चोऊ को जोरदार मुकाबले में 21-15, 21-23, 21-18 से हराया।

लेकिन भारत की नंबर खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की यिहान वांग के हाथों 38 मिनट में 17-21, 12-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed