{"_id":"633d5f43aaa32d26de18db2e","slug":"shooting-will-be-back-in-commonwealth-games-in-2022-women-s-t20-cricket-to-continue-and-golf-will-make-debut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG: 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग शामिल, कुश्ती अब भी लिस्ट में नहीं, महिला क्रिकेट दूसरी बार सूची में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG: 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग शामिल, कुश्ती अब भी लिस्ट में नहीं, महिला क्रिकेट दूसरी बार सूची में
Wed, 05 Oct 2022 04:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:40 PM IST
सार
2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था। इस वजह से भारत को पदकों का काफी नुकसान हुआ था। हालांकि, 2026 में यह खेल प्रतियोगिता का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
भारतीय शूटर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत के लिए अच्छी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग को शामिल किया गया है। यह खेल पहले भी राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रहा था, लेकिन 2022 में इसे शामिल नहीं किया गया था। इस प्रतियोगिता में शूटिंग में भारत का दबदबा रहा है और भारत को इस खेल में बड़ी संख्या में पदक मिलते हैं। ऐसे में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या बढ़ना तय है।
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने बुधवार को खेलों की सूची जारी की और इसमें अब भी कुश्ती या तीरंदाजी शामिल नहीं है। कुश्ती में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस साल भारत के 12 पहलवान प्रतियोगिता में शामिल हुए थे और सभी ने पदक जीते थे। इन दो खेलों का प्रतियोगिता में शामिल न होना भारत के लिए बड़ा झटका है।
T20 World Cup: कोच द्रविड़ ने बताया- क्यों समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है टीम इंडिया, क्या होगा फायदा ?

राष्ट्रमंडल खेल 2026 विक्टोरिया में 17 से 29 मार्च, 2026 के बीच आयोजित होंगे। सभी खेल प्रतियोगिताएं यहां के चार शहर बल्लारेट, बेंडिगो, जिलॉन्ग और गिप्सलैंड में आयोजित होंगी। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया "विक्टोरिया 2026 गोल्फ, कोस्टल रोइंग और रोड (साइक्लिंग) दौड़ में पैरा-स्पोर्ट विषयों को जोड़ने का भी प्रस्ताव कर रहा है और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के साथ काम करेगा ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि क्या यह संभव है।"
गोल्फ, 3x3 बास्केटबॉल, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, कोस्टल रोइंग, शूटिंग, पैरा-शूटिंग, बीएमएक्स रेसिंग, माउंटेन बाइक क्रॉस कंट्री, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा-ट्रैक साइकलिंग इस प्रतियोगिता में शामिल हैं। वहीं, कोस्टल रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल किए गए हैं।
IND vs SA Records: पहले छक्कों की बरसात फिर अफ्रीकी गेंदबाजों ने बनाए रिकॉर्ड, रोहित ने लगातार 10 सीरीज जीती

कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष बेन ह्यूस्टन ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेल को नए और रोमांचक युग में ले जाने के लिए विक्टोरिया नए खेलों को शामिल करने से खुश है। यह अगले चार वर्षों में अपने सपने को साकार करने के लिए एथलीटों को प्रेरित करने के लिए तैयार है। सीजीए उन एथलीटों का स्वागत करने के लिए बेताब है, जो 2026 में ऑस्ट्रेलिया में शामिल होंगे।"
राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने घोषणा की और राष्ट्रमंडल खेलों में नए खेलों को शामिल किया जाएगा। मार्टिन ने कहा "हम 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेल कार्यक्रम की पुष्टि करने के लिए रोमांचित हैं, विक्टोरिया 2026 द्वारा प्रस्तावित अतिरिक्त खेल एक रोमांचक और विविध लाइन-अप को पूरा करते हैं।"
IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शामिल खेल
एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स, बैडमिंटन, 3x3 बास्केटबॉल, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बीच वॉलीबॉल, कोस्टल रोइंग, क्रिकेट टी20 (महिला), साइकिलिंग (बीएमएक्स, माउंटेन बाइक, रोड, ट्रैक और पैरा-ट्रैक), डाइविंग, गोल्फ, जिम्नास्टिक (कलात्मक), हॉकी, लॉन बाउल और पैरा-लॉन बाउल, नेटबॉल, पैरा-पावरलिफ्टिंग, रग्बी 7s, शूटिंग और पैरा-शूटिंग, स्क्वैश, तैराकी और पैरा-तैराकी, टेबल टेनिस और पैरा-टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन और पैरा-ट्रायथलॉन और भारोत्तोलन।