फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   shooter Sodhi picked for Khel Ratna and kohli for Arjuna award

शूटर सोढ़ी को खेल रत्न, कोहली-सिंधू को अर्जुन पुरस्कार!

Wed, 14 Aug 2013 11:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 14 Aug 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
shooter Sodhi picked for Khel Ratna and kohli for Arjuna award

लगातार दो बार वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले ट्रैप शूटर रंजन सोढी को देश के शीर्ष खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन


चयन समिति ने मंगलवार को क्रिकेटर विराट कोहली समेत 14 खिलाड़ियों का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिंबाब्वे में 5-0 से वनडे सीरीज क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पिछले हफ्ते वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली युवा खिलाड़ी पीवी सिंधू का भी नाम उक्त 14 खिलाड़ियों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल रत्न के लिए सोढी का नाम आश्चर्यजनक रूप से सामने आया है। विश्व के पूर्व नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज और ओलंपियन सोढी का लंदन ओलंपिक में खासा निराशाजनक प्रदर्शन रहा था, लेकिन बिलियर्ड्स लीजेंड माइकल फरेरा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इस सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन किया है।


33 साल के सोढी को 2009 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। खेल रत्न पाने वाले सोढी देश के सातवें खिलाड़ी होंगे। खेल रत्न पाने वाले सोढी लगातार तीसरे निशानेबाज हैं। इससे पहले गगन नारंग (2011) और विजय कुमार (2012) खेल रत्न से नवाजे जा चुके हैं।

कोहली और सिंधु के अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए समिति ने जिन खिलाड़ियों के नाम भेजे गए हैं, उनमें चेक्रोवोलू स्वूरो (तीरंदाजी), रंजीत माहेश्वरी (एथलेटिक्स), कविता चहल (मुक्केबाजी), रूपेश शाह (स्नूकर), गगनजीत भुल्लर (गोल्फ), सबा अंजुम (हॉकी), राजकुमारी राठौर (निशानेबाजी), जोशना चिनप्पा (स्क्वैश), मौमा दास (टेबल टेनिस), नेहा राठी (कुश्ती), धर्मेंद्र दलाल (कुश्ती) और अमित कुमार सरोहा (पैरा स्पोर्ट्स) के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed