{"_id":"2beb4614-5cd0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shooter-shweta-chaudhary-will-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत संग परिणय सूत्र में बंधेंगी निशानेबाज श्वेता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
प्रशांत संग परिणय सूत्र में बंधेंगी निशानेबाज श्वेता
फरीदाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहा एशियाड की सिल्वर मेडल विजेता रहीं फरीदाबाद की महिला शूटर श्वेता चौधरी परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। मथुरा के कारोबारी प्रशांत सिकरवार से उनका रिश्ता तय हुआ है। 24 जनवरी को सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में वह प्रशांत संग सात फेरे लेंगी।
विज्ञापन
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के नजदीक महाविद्या कॉलोनी में रहने वाले शिवराज सिंह सिकरवार के पुत्र प्रशांत के साथ शूटर श्वेता चौधरी की शादी होगी। शिवराज सिंह मध्यप्रदेश स्थित एक कॉलेज में फिजिक्स विषय के प्रोफेसर हैं। श्वेता ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि जिस शूटिंग के दम पर उन्होंने ऊंचाइयों को छुआ है, प्रशांत से रिश्ता जुड़ने के बाद भी यह खेल जारी रहेगा।
विज्ञापन
श्वेता के पिता रमेश चौधरी ने बताया कि प्रशांत के परिवार का मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि के नजदीक ही दाऊ-बलराम व सिकरवार गेस्ट हाउस के नाम से कारोबार है, जबकि प्रशांत दिल्ली के पीतमपुरा में लिफ्ट का कारोबार चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शादी की तारीख 24 जनवरी तय की गई है। शादी सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में होगी।
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद देंगी ट्रायल
श्वेता ने बताया कि प्रशांत के संग फेरे लेने के चार दिन बाद ही 28 जनवरी को तुगलकाबाद की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में ट्रायल देंगी। यह ट्रायल अप्रैल माह में यूएसए और कोरिया में आयोजित होने वाले वर्ल्डकप के चयन के लिए होगा। प्रशांत ने बताया कि उनके व उनके परिवार की तरफ से श्वेता को पूरा सहयोग मिलेगा कि वह शूटिंग का अपना सफर जारी रख सकें।