{"_id":"681a3a088dd2e2fd8d029228","slug":"shooter-mayank-shines-in-khelo-india-youth-games-wins-second-gold-in-two-days-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया युवा खेल में निशानेबाज मयंक का जलवा, दो दिन में जीता दूसरा स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया युवा खेल में निशानेबाज मयंक का जलवा, दो दिन में जीता दूसरा स्वर्ण
Tue, 06 May 2025 10:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 06 May 2025 10:04 PM IST
सार
मयंक ने 239.2 अंक हासिल करते हुए चंडीगढ़ के धैर्य पराशर (235.3) को आसानी से पछाड़ा। मध्य प्रदेश के युग प्रताप सिंह राठौर ने 214.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मयंक चौधरी ने खेलो इंडिया युवा खेलों में मंगलवार को लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए दो दिन में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। मयंक ने इससे पहले सोमवार को मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के युग प्रताप सिंह राठौर भी चमके
मयंक ने 239.2 अंक हासिल करते हुए चंडीगढ़ के धैर्य पराशर (235.3) को आसानी से पछाड़ा। मध्य प्रदेश के युग प्रताप सिंह राठौर ने 214.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।
मयंक ने 239.2 अंक हासिल करते हुए चंडीगढ़ के धैर्य पराशर (235.3) को आसानी से पछाड़ा। मध्य प्रदेश के युग प्रताप सिंह राठौर ने 214.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राची ने तिलोत्तमा सेन को हराया
प्राची गायकवाड़ ने लड़कियों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन को हराया। अपने दूसरे खेलो इंडिया युवा खेलों में हिस्सा लेते हुए प्राची ने पिछले सत्र के प्रदर्शन में सुधार किया, जहां उन्होंने कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक के पदक विजेता स्वप्निल कुसाले से प्रेरणा लेने वाली महाराष्ट्र की इस निशानेबाज ने तिलोत्तमा के 455.6 अंकों के मुकाबले 458.4 अंक हासिल किए।