फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Services boxers reaffirmed their supremacy on national circuit as the men's competition of inaugural BFI Cup

BFI Cup: बीएफआई कप में सेना के मुक्केबाजों ने दिखाया दम, पांच खिलाड़ियों ने फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

Tue, 07 Oct 2025 07:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 07:51 PM IST
सार

सेना की टीम सात स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर रही, जबकि हरियाणा और रेलवे ने पदक तालिका में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Services boxers reaffirmed their supremacy on national circuit as the men's competition of inaugural BFI Cup
मुक्केबाजी - फोटो : Adobe

विस्तार

एस विश्वनाथ, मोहम्मद हुसामुद्दीन, वंशज, सचिन और अंकुश ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज की जिससे सेना के मुक्केबाजों का पहले बीएफआई कप में दम देखने को मिला। एशियाई अंडर-22 चैंपियन सेना के एस विश्वनाथ ने 47-50 किग्रा वर्ग के फाइनल में हरियाणा के आशीष पर 5-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। सेना के आशीष ने 50-55 किग्रा वर्ग के करीबी मुकाबले में एआईपी के नवराज को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

हुसामुद्दीन ने बरकरार रखा शानदार प्रदर्शन
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सेना के हुसामुद्दीन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 55-60 किग्रा वर्ग के मुकाबले में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सागर जाखड़ को 5-0 से हराया। सेना के वंशज ने 60-65 किग्रा वर्ग में अपनी ही टीम के प्रीत मलिक को 3-2 से शिकस्त दी, जबकि साई के सुमित कुमार ने 65-70 किग्रा के फाइनल में सेना के रजत को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के सचिन ने 70-75 किग्रा के फाइनल में हरियाणा के नीरज के खिलाफ 5-0 की आसान जीत के साथ टीम का दबदबा बनाए रखा, जबकि टीम के उनके साथी अंकुश ने 75-80 किग्रा के फाइनल में चंडीगढ़ के अमन पर 5-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। सेना के नवीन बूरा ने 80-85 किग्रा वर्ग में रेलवे के विनीत को हराया, जबकि साई के दक्ष ने सेना के विशाल गुप्ता को 3-2 से हराकर 85-90 किग्रा का खिताब जीता। प्रतियोगिता के अंतिम फाइनल में 90 किग्रा से अधिक के सुपर हैवीवेट वर्ग में चंडीगढ़ के सावन गिल ने साइ के लक्ष्य राठी को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

सात स्वर्ण लेकर शीर्ष पर रही सेना की टीम
सेना की टीम सात स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर रही, जबकि हरियाणा और रेलवे ने पदक तालिका में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में 54 किग्रा वर्ग की विजेता महाराष्ट्र की खुशी जाधव को महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया, जबकि राजस्थान की पार्थवी ग्रेवाल (65 किग्रा) को सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर और तमिलनाडु की जी रेसिका (80 किग्रा से अधिक) को सबसे होनहार मुक्केबाज चुना गया। पुरुष वर्ग में सेना के आशीष (55 किग्रा) ने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता, जबकि साई के लक्ष्य राठी (90 किग्रा से अधिक) को सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर और तमिलनाडु के लुकास (50 किग्रा) को सबसे होनहार मुक्केबाज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed