{"_id":"f97d6caff8345b189c4422c4a9520e1f","slug":"schumacher-s-wife-to-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूमाकर की पत्नी ने कहा, हमें अकेला छोड़ दो","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
शूमाकर की पत्नी ने कहा, हमें अकेला छोड़ दो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनोबल (फ्रांस) के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे सात बार के पूर्व फॉर्मूला वन चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर की पत्नी ने मीडिया से उनके परिवार को अकेला छोड़ने और डॉक्टरों को अपना काम करने देने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
शूमाकर का इलाज कर रहे सीएचयू अस्पताल ने एक बयान में कहा था कि कि पूर्व फॉर्मूला वन ड्राइवर की स्थिति स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है लेकिन जर्मन मीडिया ने इसके बाद रिपोर्ट दी कि शूमाकर की हालत में सुधार आया है।
विज्ञापन
जर्मन ड्राइवर की पत्नी कोरिना शूमाकर ने एक बयान में कहा, "कृपया माइकल के साथ हमारे साझा संघर्ष में हमारा साथ दें। मेरे लिए यह अहम है कि आप डॉक्टरों और अस्पताल को अपना काम करने दें। अस्पताल और डॉक्टरों के बयानों पर भरा भरोसा करें और अस्पताल से चले जाएं। मैं आपसे गुजारिश करती हूं कि मेरे परिवार को अकेला छोड़ दें।"
विज्ञापन
फॉर्मूला वन के इतिहास के सबसे सफल ड्राइवर शूमाकर फ्रांस के आल्प्स में स्थित एक रिजार्ट में स्कीइंग के दौरान गिर गए थे और उनका सिर पत्थर से टकरा गया था। जर्मन दिग्गज ने साल 2000 से 2004 तक फेरारी के लिए लगातार पांच बार विश्व खिताब जीता था।