Saweety Boora Story: शादी के 10 दिन बाद शुरू किया अभ्यास, पति दीपक ने दिया साथ तो विश्व चैंपियन बन गईं स्वीटी
स्वीटी बूरा की कहानी देश की की महिलाओं के लिए प्रेरणा देने वाली है। स्वीटी ने शादी के 10 दिन बाद ही अभ्यास शुरू कर दिया था और अब देश के लिए महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लेकर आई हैं।
विस्तार
𝐒𝐄𝐂𝐎𝐍𝐃 𝐆𝐎𝐋𝐃 🥇 𝐅𝐎𝐑 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 🇮🇳
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) March 25, 2023
SAWEETY BOORA beat Lina Wang of China in the FINAL 🥊#WorldChampionships #WWCHDelhi #Boxing #WBC2023 #WBC @saweetyboora @BFI_official @Media_SAI @kheloindia pic.twitter.com/TUHqBhfUvf
शादी के 10 दिन बाद ही शुरू कर दी थी प्रैक्टिस
स्वीटी की शादी कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा से हुई है। एक खिलाड़ी होने के नाते दीपक ट्रेनिंग की अहमियत बखूबी समझते हैं। इसी वजह से उन्होंने स्वीटी को कभी प्रैक्टिस करने से नहीं रोका। जरूरत पड़ने पर हमेशा सपोर्ट किया और अब स्वीटी ने देश का नाम रोशन किया है। स्वीटी ने दीपक के साथ शादी की थी और शादी के 10 दिन बाद ही वह पैक्टिस में जुट गई थीं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया।
शादी के बाद उन्हें घर का काम भी देखना पड़ता था और उनकी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और प्रैक्टिस करती रहीं। उन्होंने घर की छत और सड़क पर अभ्यास जारी रखा और पटियाला में इंडिया कैंप में भी ट्रेनिंग की। इसका फायदा उन्हें मिला और अब उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है।
स्वीटी के पति भी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। दीपक ने भी मुश्किलों के बीच कबड्डी में अपना करियर बनाया है। ऐसे में वह हर कदम में स्वीटी के साथ रहते हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
स्वीटी की बड़ी उपलब्धियां
- यूथ बॉक्सिंग ट्रेनिंग कंपीटिशन 2011 में गोल्ड मेडल।
- नवंबर 2014 में एआईबीए वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया में सिल्वर मेडल।
- अगस्त 2015 एबीएसी एशियन कॉन्फेडरेशन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
- जून-जुलाई 2015 इंडिया-आस्ट्रेलिया प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।
- 2016 में एआईबीए वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप कजाकिस्तान में क्वार्टर फाइनलिस्ट रहीं।
- फरवरी 2018 में प्रथम ओपन इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।
- फरवरी 2018 में 69वें सतरंजा कप में ब्रॉन्ज मेडल।
- 13 जून 2018 में रूस के कॉस्पिक में हुए उमाखानोव मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल।
- 2021 में एशिया चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- 2023 में महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- राष्ट्रीय स्तर पर भी करीब 10 गोल्ड मेडल जीते।