फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty finish runners-up at Hong Kong Open Super 500 badminton tournament

Hong Kong Open: हांगकांग ओपन का खिताब जीतने से चूकी सात्विक-चिराग की जोड़ी, पहला गेम जीतने के बावजूद हारे

Sun, 14 Sep 2025 04:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Sep 2025 04:48 PM IST
सार

पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली विश्व में नौवें नंबर की सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी को छठी रैंकिंग की चीनी जोड़ी से 21-19, 14-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty finish runners-up at Hong Kong Open Super 500 badminton tournament
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : PTI

विस्तार

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी हांगकांग ओपन सुपर 500 का खिताब जीतने से चूक गई। सात्विक-चिराग को फाइनल में ओलंपिक की रजत पदक विजेता जोड़ी चीन की लियांग वेई केंग और वांग चांग से हार मिली। पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली विश्व में नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी को छठी रैंकिंग की चीनी जोड़ी से 21-19, 14-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

लय बरकरार नहीं रख सकी सात्विक-चिराग की जोड़ी 
सात्विक-चिराग ने लियांग-चांग के खिलाफ पहला गेम जीता था, लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार नहीं रख सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ओपन जीतने के बाद भारतीय जोड़ी 16 महीनों में पहली बार फाइनल में खेल रही थी और इस हार के साथ सुपर 500 फाइनल में इस जोड़ी का परफेक्ट रिकॉर्ड भी टूट गया। सात्विक और चिराग ने इससे पहले अपने चारों सुपर 500 फाइनल में खिताब जीता था। इस सत्र में छह बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय जोड़ी की लियांग और वांग के खिलाफ 10 मैच में यह सातवीं हार है, जबकि उन्होंने तीन जीत दर्ज की है। भारतीय जोड़ी ने पेरिस में विश्व चैंपियनशिप के दौरान चीन की इस जोड़ी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात्विक और चिराग ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम जीता लेकिन इस लय को बरकरार रखने में नाकाम रहे और निर्णायक गेम में 2-11 से पिछड़ने के बाद उनकी हार लगभग तय हो गई थी। शुरुआती गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चिराग ने शुरुआत में ही तेज स्मैश लगाकर 0-2 से पिछड़ रही भारतीय जोड़ी को वापसी दिलाई। चिराग ने 10-10 के स्कोर पर दमदार स्मैश के साथ ब्रेक तक भारतीय जोड़ी को 11-10 की मामूली बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

ब्रेक के बाद भारतीय जोड़ी ने अपना आक्रामक रुख 
ब्रेक के बाद भारतीय जोड़ी ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार कई जबरदस्त स्मैश के साथ 13-11 से आगे हो गए। वांग के शरीर की तरफ खेले सात्विक के शॉट और फिर चिराग की तीखी सर्विस से भारतीय जोड़ी ने चार अंक की बढ़त बनाई। चीन के खिलाड़ियों ने नेट पर भारतीय खिलाड़ियों की गलती का फायदा उठाकर लगातार चार अंक के साथ वापसी की। चिराग ने लाइन पर सटीक सर्विस करके पहला गेम में जीत सुनिश्चित की।

दूसरी गेम में चीनी जोड़ी ने की वापसी 
चीनी जोड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की जिसमें वांग ने कोर्ट के पिछले हिस्से से शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-2 की बढ़त बना ली। वांग की सर्विस में गलती और एक लंबे शॉट से भारतीय जोड़ी ने वापसी की कोशिश की लेकिन चीन की जोड़ी ब्रेक तक 11-6 की मजबूत बढ़त बनाने में सफल रही। भारतीय जोड़ी ने जल्द ही स्कोर 12-14 किया। इसके बाद हालांकि चीन की जोड़ी ने अगले नौ में से सात अंक जीतकर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में लियांग और वांग ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त बनाई। सात्विक और चिराग को गेम की शुरुआत में जूझना पड़ा। चीन की जोड़ी जल्द ही 8-1 से आगे हो गई और फिर ब्रेक तक बढ़त को 11-2 तक पहुंचाया। भारतीय जोड़ी ने तीन मैच प्वाइंट बचाकर स्कोर 17-20 किया लेकिन इसके बाद एक गलत रिटर्न करके गेम, मैच और खिताब चीन की जोड़ी की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed