फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina-wins-first-round-at-denmark-open

साइना जीती, सिंधू की पहले दौर में सनसनीखेज हार

Thu, 17 Oct 2013 01:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Oct 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
saina-wins-first-round-at-denmark-open

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ओडेंसो (डेनमार्क) में चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन के पहले दौर में सनसनीखेज हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

विज्ञापन


सिंधू के अलावा महिला एकल में अरूंधति पंतवाने को भी हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन शानदार फार्म में चल रही गत चैंपियन साइना नेहवाल को पहले दौर की बाधा पार करने में कोई दिक्कत नहीं आई। विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना ने बुल्गारिया की स्टेफिनी स्टोएवा को 21-16, 21-12 से हराकर दूसरे दौर में आसानी से जगह बनाई।
विज्ञापन


अगले दौर में साइना की भिड़ंत स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमुर से होगी।

दूसरी ओर, पीवी सिंधू को जापान की इरोको हिरोसे ने बुधवार को 21-19, 22-20 से शिकस्त दी। विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू काफी कोशिश करने के बावजूद जापानी खिलाड़ी से पार नहीं पा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधू की हिरोसे के खिलाफ तीन मैचों में यह लगातार तीसरी हार है। वह इस वर्ष हिरोसे से एशियाई चैंपियनशिप में और गत वर्ष चाइना ओपन में हारी थी।

हालांकि 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधू के पास दोनों गेमों में जीत हासिल करने का मौका था लेकिन वह निर्णायक समय में लड़खड़ा गई।

सिंधू ने पहले ही गेम में 19-15 की बढ़त बनाने और दूसरे गेम में 20-19 की बढ़त बनाने के बाद जीत का मौका गंवाया। महिला सिंगल्स में अरूंधति पंतवाने को भी हार का सामना करना पड़ा।

पंतवाने शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की जुईरूई ली के खिलाफ संघर्ष करने के बावजूद 17-21, 15-21 से हार गई।

जयराम ने किया उलटफेर
वहीं, पुरुष एकल में भारत के आरएमवी गुरूसाईदत्त, पी कश्यप और अजय जयराम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

लेकिन पुरुष युगल में मनु अत्री और सुमित रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। गुरूसाईदत्त ने हांगकांग के युन हो को 21-17, 21-14 से हराया जबकि कश्यप को अपने मलयेशियाई प्रतिद्वंद्वी डैरेन लियू के रिटायर्ड हो जाने से दूसरे दौर में प्रवेश मिल गया। कश्यप तब पहले गेम में 11-4 से आगे थे।


जयराम ने उलटफेर करते हुए आठवीं सीड थाईलैंड के बूनसाक पोनसाना को 21-11, 21-14 से हरा दिया। जयराम का दूसरे दौर में हमवतन गुरूसाईंदत्त के साथ मुकाबला होगा।

पुरुष युगल में मनु अत्री और सुमित रेड्डी की भारतीय जोड़ी को जर्मनी के माइकल फुक्स और जोहानस शोइटलर ने 21-14, 21-14 से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed