{"_id":"db921960-8e3c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"saina-storms-into-swiss-open-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं साइना ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं साइना
बासेल (स्विट्जरलैंड)/एजेंसी
Updated Sat, 16 Mar 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप सीड और गत चैंपियन साइना नेहवाल अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए छठी सीड चीनी ताइपे की जू यिंग तेई को 21-11, 21-12 से हराकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने छठी सीड यिंग तेई को महिला सिंगल्स के मुकाबले में महज 29 मिनट में निपटा दिया। इस दौरान साइना ने 12 नेट विनर और चार स्मैश विनर लगाते हुए विपक्षी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
साइना का अब सेमीफाइनल में चौथी सीड चीन की शिजियान वांग से मुकाबला होगा, जिन्होंने आठवीं सीड कोरिया की यिओन जू बेई को 21-7, 21-12 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना का शिजियान के खिलाफ 4-1 का कैरियर रिकॉर्ड है। साइना ने हाल में आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में शिजियान को तीन गेमों के कडे़ संघर्ष में हराया था। साइना चीनी खिलाड़ी से अपने पिछले सभी चार मुकाबले जीत चुकी हैं।
साइना ने यिंग तेई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में तूफानी खेल का प्रदर्शन किया। पहले गेम की शुरुआत में ही लगातार तीन अंक लेकर जबरदस्त शुरुआत करने वाली साइना ने इसे अंत तक जारी रखा और आसानी से गेम अपने नाम किया।
दूसरे गेम में भी लगभग यही कहानी रही। यिंग तेई ने पहले छह अंकों तक जरूर संघर्ष किया लेकिन फिर साइना ने लगातार चार अंक लेकर 13-6 की मजबूत बढ़त बना ली। साइना ने 20-11 से आगे रहने के बाद इस गेम को 21-12 पर समाप्त किया।