साइना ने रचा इतिहास, स्वतंत्रता दिवस पर देश को दिया तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का जलवा स्वतंत्रता दिवस के दिन भी जारी रहा। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना ने इंडोनेशिया की लिंडावेनी फानतेरी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में साइना ने शानदार खेल दिखाया और जकार्ता में चल रहे सेमीफाइनल मुकाबले में वहां की लोकल सुपरस्टार फानतेरी को 21-17 और 21-17 के सीधे सेटों से हराया।
फाइनल में पहुंचने के साथ ही साइना ने इतिहास रच दिया। वह ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई है। रविवार को साइना का फाइनल मुकाबला वर्ल्ड की नंबर वन प्लेयर स्पेन की कारोलिना मारिन से होगा।
साइना ने एक घंटे से भी कम समय में रचा इतिहास
वर्ल्ड की नंबर दो बैडमिंटन स्टार साइना ने सेमीफाइनल का मुकाबला मात्र 55 मिनट में जीता। गौरतलब है कि साइना और फानतेरी के बीच अब तक चार बार मुकाबले हुए है, जिसमें साइना को तीन जीत मिली।
इससे पहले शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में साइना ने चीन की यिहान वांग को 21-15, 19-21 और 21-19 से हराया था। फानइल में पहुंचते ही साइना ने रजत पदक पक्का कर लिया है। अब उनकी नजरें रविवार को गोल्ड मेडल पर होगी।