{"_id":"93ee1416-916f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sahara-force-india-looking-forward-to-malaysian-grand-prix","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशियन ग्रां प्री में दिखेगा जलवा: माल्या","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मलेशियन ग्रां प्री में दिखेगा जलवा: माल्या
सेपांग/एजेंसी
Updated Wed, 20 Mar 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
सहारा फोर्स इंडिया ने कहा है कि वह सत्र में अपनी धमाकेदार जीत से अति उत्साहित होने के बजाय मलयेशियन ग्रां प्री में मजबूती से कदम रखेगी। फोर्स इंडिया के टीम प्रिंसिपल विजय माल्या ने कहा कि 2013 सत्र की अभी शुरुआत ही हुई है और इसलिए जरूरी है कि अति उत्साहित होने की बजाय आगामी रेसों पर ध्यान केंद्रित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘सेपांग में हमने 10 अंक हासिल किए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम इस सत्र में शुरुआत से ही अपनी स्थिति मजबूत बना लेगी ताकि हम अंत तक अच्छा परिणाम हासिल कर सकें। फोर्स इंडिया ने अब अपनी अलग ही पहचान बना ली है। हमारे प्रतिद्वंद्वी, मीडिया और प्रशंसक भी प्रत्येक रेस में फोर्स इंडिया से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।’
विज्ञापन