{"_id":"d7f24ebe-0f17-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"ryan-international-school-will-train-veterans","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दिग्गजों से मिलेगी ट्रेनिंग","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दिग्गजों से मिलेगी ट्रेनिंग
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Oct 2012 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेयान इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दिग्गजों से मिलेगी। स्कूल ने टेन्विक स्पोटर्स् से गठबंधन किया है, जिसके प्रमुख पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले हैं। इस करार के तहत टेन्विक की ओर से जाने-माने खिलाड़ियों, कोच, प्रशिक्षकों और सलाहकारों का दल छात्रों को क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज में बुनियादी व उच्चतर स्तर पर ट्रेनिंग देंगे।
आधुनिक खेल प्रशिक्षण मिल सके इसके लिए टेन्विक अपने खास सीवीटी (कॉग्निटिव वीडियो बेस्ड ट्रेनिंग) मैनुअल्स तथा विश्लेषण साधन पहली बार स्कूल स्तर पर प्रयोग करेगी अनिल कुंबले ने रेयान इंटरनैशनल स्कूल के रोहिणी कैम्पस में इस सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा उदेश्य छात्रों की खेल प्रतिभा को उभारना और साथ ही अनुशासन के साथ उन्हें मजबूत बनाना है।
इस अकादमी के जरिए उभरते खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण व दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। रेयान इंटरनैशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईओ श्री रेयान पिंटो ने इस मौके पर कहा कि खेल-कूद से शारीरिक कौशल बेहतर बनता है तथा शारीरिक और दिमाग विकास होता है।