फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ravi Dahiya will be requesting SAI and the Sports Minister to confer him with the Arjuna Award instead of the Khel Ratna Award

खेल पुरस्कार: रवि दहिया की अनोखी मांग, बोले- मुझे खेल रत्न नहीं, अर्जुन अवॉर्ड चाहिए

Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
सार

रवि ने यह इसलिए किया है क्योंकि वह दोनों पुरस्कारों से सम्मानित होने के इच्छुक हैं। पहले ही साल खेल रत्न मिलने पर अर्जुन अवॉर्ड उन्हें नहीं मिल पाएगा। 

विज्ञापन
Ravi Dahiya will be requesting SAI and the Sports Minister to confer him with the Arjuna Award instead of the Khel Ratna Award
रवि दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने बुधवार को खेल पुरस्कारों का एलान किया। ओलंपिक में भारत को रजत पदक जिताने वाले रवि दहिया की अनोखी मांग सामने आई है। वह खेल प्राधिकरण और खेल मंत्री से अनुरोध करेंगे कि उन्हें खेल रत्न के बजाय अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। 
विज्ञापन


रवि ने यह इसलिए किया है क्योंकि वह दोनों पुरस्कारों से सम्मानित होने के इच्छुक हैं। पहले ही साल खेल रत्न मिलने पर अर्जुन अवॉर्ड उन्हें नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन


यह अपने आप में अनोखी मांग है। पहली बार किसी एथलीट ने इस तरह की मांग की है। इससे पहले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल देश के राष्ट्रपति 29 अगस्त को यह पुरस्कार नहीं दे पाए थे, क्योंकि उस वक्त ओलंपिक चल रहा था।

नीरज के अलावा वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।


इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए हैं। इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed