फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   rakhi sawant confess her love to virat kohli

कोहली और अनुष्का के प्यार के बीच आई राखी

Thu, 19 Mar 2015 10:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Mar 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant confess her love to virat kohli

कंट्रोवर्सी में सुर्खियां बटोरने में उस्ताद राखी सावंत इस बार फिर सुर्खियों में हैं। हर बार अपनी बोल्ड बातों और अदाओं से लोगों को अपनी ओर खींचने में माहिर राखी ने इस बार टीम इंडिया के हीरो विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन


हाल ही में मुम्बई में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने विराट कोहली को एक संदेश दिया। जिससे कोई और नहीं तो अनुष्का को जरूर गुस्सा आ सकता है।
विज्ञापन


राखी ने विराट कोहली को अपना प्यार बताया और कहा, " मैं यह साबित कर सकती हूं कि मैं विराट के लिए अनुष्का से बेहतर लड़की हूं।"

राखी ने अनुष्का से की अपनी तुलना

rakhi sawant confess her love to virat kohli

एक बार टीवी चैनल में अपना स्वयंवर रचाने वाली राखी सावंत ने एक शो के दौरान कहा कि वह विराट कोहली के लिए अनुष्का से बेहतर है। उन्होंने कहा कि वह विराट कोहली से सच्‍चा प्यार करती है। वह उनका सच्चा प्यार है।

साथ ही राखा ने आगे अनुष्का को निशाने पर लेते हुए कहा, " मैंने अपने प्यार का इजहार खुलकर किया है। लेकिन आज तक अनुष्का ने विराट से प्यार को लेकर कुछ नहीं कहा। अगर वह विराट से प्यार करती हैं तो आज तक इस बारे में कुछ क्यों नहीं बोला।"

विराट ने की अनुष्का की जमकर तारीफ

rakhi sawant confess her love to virat kohli

इन विवादों से दूर विराट कोहली ने अनुष्का की जमकर तारीफ की। दरअसल, विराट ने अपने कुछ साथियों के साथ मेलबर्न में अनुष्का की हाल ही में रिलीज हुई मूवी NH10 देखी।

मूवी देखने के बाद कोहली ने ट्वीट किया। ट्वीट में कोहली ने अनुष्का से खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। विराट ने लिखा है कि "अभी NH10 देखी है। बहुत ही शानदार मूवी और खासकर मूवी में मेन रोल निभा रही मेरा प्यार अनुष्का शर्मा की एक्टिंग बहुत शानदार है।"



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed