फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tajinderpal Singh Toor Wins Silver Medal in Men’s Shot Put at Asian Games

एशियन गेम्स: तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता रजत पदक, 20.64 मीटर का रहा सर्वश्रेष्ठ थ्रो

Sat, 26 Sep 2026 05:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 26 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

तजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुषों के गोला फेंक में 20.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भारत को रजत पदक दिलाया। पांचवें प्रयास में शानदार वापसी करने वाले तजिंदर के पास स्वर्ण का मौका था, लेकिन आखिरी प्रयास में फाउल के कारण उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Tajinderpal Singh Toor Wins Silver Medal in Men’s Shot Put at Asian Games
तजिंदरपाल सिंह तूर - फोटो : @India_AllSports

विस्तार

तजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुषों के गोला फेंक  इवेंट में भारत को रजत पदक दिलाया। तजिंदर ने अपने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का थ्रो किया, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा।
विज्ञापन


पांचवें प्रयास में किया शानदार कमबैक
तजिंदर शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बने हुए थे, लेकिन प्रतियोगिता के दौरान एक समय वह तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। इसके बाद उन्होंने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का थ्रो कर शानदार वापसी की और रजत पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन


आखिरी प्रयास में स्वर्ण का मौका गंवाया
तजिंदर के पास आखिरी प्रयास में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करने का मौका था, लेकिन वह अपने अंतिम प्रयास में फाउल कर बैठे। इस वजह से उनका 20.64 मीटर का पांचवां प्रयास ही उनका सर्वश्रेष्ठ रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed