Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu and HS Prannoy out of Singapore open Kidambi Srikanth wins in first round

Singapore Open: पीवी सिंधु और एचएस प्रणय सिंगापुर ओपन से बाहर, किदांबी श्रीकांत ने पहले दौर में हासिल की जीत

Tue, 06 Jun 2023 03:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Jun 2023 03:50 PM IST
सार

श्रीकांत ने कांटाफॉन के ऊपर 21-15, 21-19 से जीत हासिल की। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में जापान के केंटा निशिमोतो या चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
PV Sindhu and HS Prannoy out of Singapore open Kidambi Srikanth wins in first round
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु थाईलैंड ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। वहीं, एचएस प्रणय को भी पहले मुकाबले में ही शिकस्त मिली। सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत ने जीत के शुरुआत की। 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने पुरुषों की एकल प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में थाईलैंड के कांटाफॉन वांगचारोएन को हराया
विज्ञापन


श्रीकांत ने कांटाफॉन के ऊपर 21-15, 21-19 से जीत हासिल की। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में जापान के केंटा निशिमोतो या चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से भिड़ेंगे। डिफेंडिंग चैंपियन पीवी सिंधु की बात करें तो पहले ही दौर में विश्व की नंबर अकाने यामागुची उनके सामने थीं। जापान की इस खिलाड़ी को सिंधु ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह मुकाबले को अपने नाम नहीं कर सकीं।
विज्ञापन


सिंधु और यामागुची में हुआ जबरदस्त मुकाबला
सिंधु ने मैच में शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले गेम में यामागुची को छकाया। सिंधु पहले गेम को 21-18 से जीतने में कामयाब रहीं। इसके बाद यामागुची ने दूसरे दौर में वापसी की और 21-19 से जीत गईं। अब दोनों खिलाड़ी एक-एक गेम जीत कर मैच की बराबरी पर थीं। इस गेम में सिंधु ने यामागुची को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जापानी खिलाड़ी ने तीसरे गेम को 21-17 से जीत लिया। इस तरह उन्होंने मैच को को 18-21, 21-17, 21-17 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी जीती
मलयेशिया मास्टर्स में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने के बाद टूर्नामेंट में आए प्रणय युवा कोडाई नारोका की बराबरी नहीं कर सके और तीसरी वरीय जापानी से 56 मिनट में 15-21 19-21 से हार गए। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की युगल जोड़ी ने हालांकि अपने पहले मैच में फ्रांस के लुकास कॉर्वी और रोनन लाबर पर 21-16 21-15 से जीत दर्ज कर अच्छी शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed