फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Priya Mohan wants to become the fastest runner of 400 meters race, the goal is to win medal in Asian Games

Priya Mohan: 400 मीटर दौड़ की सबसे तेज धाविका बनना चाहती हैं प्रिया, कहा- एशियाई खेलों में पदक जीतना है लक्ष्य

Wed, 24 May 2023 11:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 May 2023 11:37 PM IST
सार

2021 में प्रिया 52.77 सेकंड के समय के साथ देश की सबसे तेज 400 मीटर की धाविका बनी थीं और उस समय उनकी उम 18 साल की थी। इसके बाद वह दो विश्व अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत पाई थीं।

विज्ञापन
Priya Mohan wants to become the fastest runner of 400 meters race, the goal is to win medal in Asian Games
प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला एथलीट प्रिया एच मोहन देश की 400 मीटर दौड़ की सबसे तेज धाविका बनना चाहती हैं। प्रिया चोट से ठीक होने के बाद अभ्यास पर लौट चुकी हैं और एशियाई खेलों में क्यूबा के कोच एनियेर गार्सिया के मार्गदर्शन में पदक जीतना चाहती हैं।
विज्ञापन


18 साल की उम्र में हासिल की थी उपलब्धि 
2021 में प्रिया 52.77 सेकंड के समय के साथ देश की सबसे तेज 400 मीटर की धाविका बनी थीं और उस समय उनकी उम 18 साल की थी। इसके बाद वह दो विश्व अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत पाई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मेरे कॅरिअर में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। कई बार आप ऊपर जाते हैं और फिर नीचे जाते हैं। खिलाड़ियों की जिंदगी में नीचे आना जरूरी है क्योंकि फिर वह मजबूती के साथ वापसी कर सकता है। मैने नए कोच के साथ शुरुआत कर दी है। मुझे कई लक्ष्य हासिल करने हैं। मैं 2023 में देश की सबसे तेज 400 मीटर की धाविका बनना चाहती हूं और एशियाई खेलों में पदक जीतना चाहती हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच अर्जुन से तोड़ा नाता 
दो महीने पहले प्रिया ने पूर्व कोच अर्जुन अजय से नाता तोड़ दिया था। वह 2018 में एक राष्ट्रीय स्कूल टूर्नामेंट के दौरान अर्जुन के साथ जुड़ी थी। अब वह गार्सिया के साथ कर्नाटक के बेल्लारी में अभ्यास कर रही हैं। वह विश्व अंडर 20 चैंपियनशिप में मिश्रित रिले चार गुणा 400 मीटर में कांस्य जीतने वाली टीम की सदस्य रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed