{"_id":"a916fb42-8a57-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"police-question-boxer-vijender-singh-in-drug-haul-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर सिंह से पंजाब पुलिस की पूछताछ ख्ात्म","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विजेंदर सिंह से पंजाब पुलिस की पूछताछ ख्ात्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Mar 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर में एक एनआरआई के घर से पकड़ी गई 130 करोड़ की हेरोइन के मामले में पंजाब पुलिस की ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह से लगभग एक घंटे तक चली पूछताछ ख्ात्म हो गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, लगभग एक घंटे तक हुई पूछताछ में पुलिस के सवाल बॉक्सर रामसिंह द्वारा किए गए खुलासों और घटनास्थल से विजेंदर सिंह की पत्नी की गाड़ी मिलने के इर्द-गिर्द ही रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बॉक्सर राम सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह और विजेंदर ड्रग्स लेते रहे हैं। विजेंदर ने एनआईए कैंप के दौरान भी ड्रग्स लिया था। उसने बताया था कि विजेंदर डोप टेस्ट में पकड़े जाने से बचने के लिए ड्रग्स लेने के बाद ग्लूकोज पी लेता था।
विज्ञापन
वहीं, एनआरआई ड्रग्स डीलर ने इस मामले में पुलिस को बताया था कि वह हेरोइन बॉक्सर विजेंदर और रामसिंह को बेचता था। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने हेरोइन तस्कर के साथ किसी भी तरह के संबंधों से इनकार किया था। विजेंदर ने कहा था कि जांच में यह आरोप गलत साबित होगा।