{"_id":"d0dcc1dc-9bca-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"police-is-lying-about-vijender-singh-claims-boxer-dinesh-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विजेंदर सिंह को फंसाया: दिनेश्ा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पुलिस ने विजेंदर सिंह को फंसाया: दिनेश्ा
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स मामले में आरोपी बॉक्सर विजेंदर सिंह को अब अपने साथी और एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता दिनेश सिंह का समर्थन मिला है। दिनेश ने आरोप लगाया है कि जीरकपुर स्थित काहलों की कोठी के बाहर पंजाब पुलिस ने ही विजेंदर की पत्नी की कार खड़ी की थी और अब पुलिस गैर पेशेवर तरीके से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जबकि दिनेश के कोच जगदीश सिंह का आरोप है कि राम सिंह उस कार में कुछ खिलाड़ियों के साथ जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे फोन किया। इसके बाद कार जीरकपुर से बरामद की गई। उन्हें यह जानकारी कार में बैठे अन्य खिलाड़ियों ने दी।
विज्ञापन
कोच का कहना है कि विजेंदर को गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। उधर, डीआईजी लुधियाना रेंज एमएफ फारुकी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पुलिस ने सही तरीके से जांच की है। पुलिस ने खुद ही कहा है कि विजेंदर का ड्रग्स नेटवर्क से कोई नाता नहीं है, लेकिन उसने 12 बार ड्रग्स का सेवन जरूर किया है।
विज्ञापन
फारुकी ने कहा कि इस समय विजेंदर उनका टारगेट नहीं बल्कि निशाने पर नेटवर्क में शामिल लोग हैं, जिनके पास ड्रग्स का जखीरा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।