Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics weightlifting medalist Andreev banned 4 years for doping with anabolic steroid know

डोपिंग: बुल्गारिया के भारोत्तोलक एंड्रीव पर लगा चार साल का प्रतिबंध, 2028 ओलंपिक में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

Fri, 06 Nov 2026 06:20 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 06 Nov 2026 06:20 PM IST
सार

बुल्गारिया के बोजिदार एंड्रीव पर प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड मेस्टेरोलोन के सेवन के कारण चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध नवंबर 2029 तक लागू रहेगा, जिसके चलते वह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Paris Olympics weightlifting medalist Andreev banned 4 years for doping with anabolic steroid know
बोजिदार दिमित्रोव एंड्रीव - फोटो : Olympics.com

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारोत्तोलन का कांस्य पदक जीतने वाले बुल्गारिया के खिलाड़ी बोजिदार दिमित्रोव एंड्रीव पर डोपिंग के आरोप में चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के कारण वह 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


आईटीए ने क्या कहा?
अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने शुक्रवार को बताया कि 29 वर्षीय एंड्रीव पिछले साल प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड मेस्टेरोलोन के सेवन के दोषी पाए गए थे। इसके बाद उन पर नवंबर 2029 तक चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। आईटीए के अनुसार, मेस्टेरोलोन एक ऐसा पदार्थ है जिसमें एंड्रोजेनिक गुण काफी प्रभावशाली होते हैं। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने और पुरुषों की यौन विशेषताओं को मजबूत करने में मदद करता है।
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में जीता कांस्य
एंड्रीव ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 73 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में इसी स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया था। हालांकि, डोपिंग मामले में दोषी पाए जाने के बावजूद उनका पेरिस ओलंपिक का कांस्य पदक बरकरार रहेगा। एंड्रीव को इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील करने का अधिकार है। वह 2014 में युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वह दो बार यूरोपीय चैंपियन भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed