फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: first match was cancelled of lakshya sen now raised hopes of a medal by reaching semifinals

Lakshya Sen: पहला मैच हुआ रद्द फिर भी नहीं मानी हार, अब सेमीफाइनल में पहुंचकर जगाई ओलंपिक में पदक की उम्मीद

Fri, 02 Aug 2024 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 02 Aug 2024 11:26 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य ने शुरुआत जीत के साथ की थी। हालांकि, उनकी पहली दौर की जीत अमान्य घोषित कर दी गई थी। शनिवार को खेले गए पुरुष एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के खिलाफ जीत हासिल की थी, लेकिन कोहनी की चोट के कारण कॉर्डन ने अपना नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन
Paris Olympics: first match was cancelled of lakshya sen now raised hopes of a medal by reaching semifinals
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन शु्क्रवार को पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए। ओलंपिक के इतिहास में वह बैडमिंटन में पुरुष सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ताइवान के चू टिन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। अब वह पदक की जंग लेंगे।
विज्ञापन

Paris Olympics: first match was cancelled of lakshya sen now raised hopes of a medal by reaching semifinals
लक्ष्य सेन - फोटो : Social Media
पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य ने शुरुआत जीत के साथ की थी। हालांकि, उनकी पहली दौर की जीत अमान्य घोषित कर दी गई थी। शनिवार को खेले गए पुरुष एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के खिलाफ जीत हासिल की थी। लेकिन कोहनी की चोट के कारण कॉर्डन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इस तरह ग्रुप एल में केवलत तीन खिलाड़ी बचे थे जिसमें सेन के अलावा क्रिस्टी और कैरागी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics: first match was cancelled of lakshya sen now raised hopes of a medal by reaching semifinals
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
शुक्रवार को चू टिन चेन के खिलाफ जीत से पहले पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना एचएस प्रणय से हुआ था। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में विश्व रैंकिंग 19 लक्ष्य ने 13वें रैंक के प्रणय को हरा दिया। इसी के साथ प्रणय का सफर पेरिस ओलंपिक में समाप्त हो गया था। इससे पहले दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से मात दी थी।
विज्ञापन

Paris Olympics: first match was cancelled of lakshya sen now raised hopes of a medal by reaching semifinals
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्म लेने वाले लक्ष्य ने आठ साल की  उम्र में अपने पिता डीके सेन (बैडमिंटन कोच) के मार्गदर्शन में खेलना शुरू किया था। उनके परिवार ने उनके हुनर को पहचाना और उन्हें बेंगलुरु में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में दाखिला दिलाया, जहां उन्होंने प्रसिद्ध कोच विमल कुमार और प्रकाश पादुकोण से खेल के गुर सीखे।

Paris Olympics: first match was cancelled of lakshya sen now raised hopes of a medal by reaching semifinals
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
लक्ष्य की प्रतिस्पर्धी भावना शुरू से ही स्पष्ट थी। 2016 में उन्होंने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और 2017 में  विश्व जूनियर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे। 2018 में भी उन्होंने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप और समर यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

Paris Olympics: first match was cancelled of lakshya sen now raised hopes of a medal by reaching semifinals
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
2019 में डच ओपन और सारलोरलक्स ओपन सहित कई खिताबों के साथ वह नए कीर्तिमान स्थापित करते रहे। 2021 में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक के साथ-साथ 2022 में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed