{"_id":"662a3ef956ade8d00f0c4f95","slug":"paris-olympics-boxer-preeti-will-lead-the-indian-challenge-in-the-asian-under-22-and-youth-championships-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: एशियाई अंडर-22 और युवा चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी मुक्केबाज प्रीति","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: एशियाई अंडर-22 और युवा चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी मुक्केबाज प्रीति
Thu, 25 Apr 2024 05:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:01 PM IST
सार
20 वर्षीय मुक्केबाज प्रीति के साथ अंडर-22 प्रतियोगिता में पूर्व युवा विश्व चैंपियन और 2022 एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता अलफिया पठान (81 किग्रा) भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
बॉक्सर प्रीति
- फोटो : twitter
विस्तार
पेरिस ओलंपिक जाने वाली टीम की सदस्य मुक्केबाज प्रीति पवार 27 अप्रैल से कजाखस्तान के अस्ताना में होने वाली एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 50 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति ने 54 किग्रा वजन वर्ग में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया था।
20 वर्षीय मुक्केबाज प्रीति के साथ अंडर-22 प्रतियोगिता में पूर्व युवा विश्व चैंपियन और 2022 एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता अलफिया पठान (81 किग्रा) भी हिस्सा लेंगी। अंडर-22 और युवा प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में 25-25 भारतीय मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। युवा महिला वर्ग में मौजूदा जूनियर विश्व चैंपियन निशा (52 किग्रा) और आकांक्षा (70 किग्रा) देश की चुनौती की अगुवाई करेंगी।