फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Yogeshwar Dutt expressed hope of 2 medals in Paris, said about controversy in wrestling

Paris Olympics 2024: योगेश्वर दत्त ने जताई पेरिस में इतने पदकों की उम्मीद, कुश्ती में विवाद को लेकर कही ये बात

Mon, 22 Jul 2024 07:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 22 Jul 2024 07:14 PM IST
सार

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के अलावा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित देश के छह शीर्ष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण भारत में कुश्ती गतिविधियां करीब डेढ़ साल तक ठप रहीं है।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Yogeshwar Dutt expressed hope of 2 medals in Paris, said about controversy in wrestling
योगेश्वर दत्त, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता

विस्तार

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच इस टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कुल 117 खिलाड़ियों का दल आगामी ओलंपिक के लिए भेजा है। छह पहलवानों ने क्वालिफाई किया है, जिनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष हैं। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने भारतीय पहलवानों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि आगामी टूर्नामेंट में भारत को कुश्ती में दो पदक मिल सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कुश्ती में चल रहे विवाद पर भी बात की।
विज्ञापन


कुश्ती में चल रहे विवाद पर बोले योगेश्वर
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के अलावा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित देश के छह शीर्ष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण भारत में कुश्ती गतिविधियां करीब डेढ़ साल तक ठप रहीं है। इसका खासा बुरा प्रभाव पड़ा और राष्ट्रीय शिविर और प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई। इससे पहलवान ओलंपिक और ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए ढंग से तैयारी नहीं कर पाए।
विज्ञापन


योगेश्वर ने कहा, "पिछले डेढ़ से दो वर्षों में भारतीय कुश्ती में जो कुछ हुआ उससे मैं बहुत दुखी हूं। हमारा यह खेल वास्तव में बुरे दौर से गुजरा है जिससे इसकी प्रगति पर बुरा प्रभाव पड़ा और इस खेल को चाहने वालों के पास भी नकारात्मक संदेश गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से नाखुश हैं योगेश्वर
इस दौरान योगेश्वर ने इस बात की निराशा भी जताई कि भारत के केवल छह पहलवान ही ओलंपिक में जगह बना पाए। उन्होंने कहा, "एथेंस ओलंपिक 2004 में फ्री स्टाइल में 6 पहलवानों ने जगह बनाई थी। इसके बाद तीन, चार या पांच पुरुष पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते रहे। यह निराशाजनक है कि इस बार केवल एक पुरुष पहलवान अमन सहरावत ही क्वालीफाई कर पाया। महिला पहलवानों को श्रेय जाता है। हमारी पांच महिला पहलवान क्वालीफाई करने में सफल रही जो बहुत अच्छी बात है।"


भारत जीत सकता है दो पदक
योगेश्वर ने उम्मीद जताई कि भारतीय पहलवान आगामी टूर्नामेंट में दो पदक जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, "हमारी पांच लड़कियों ने क्वालीफाई किया है जो एक या दो पदक जीत सकती हैं। उनमें से कुछ बहुत अनुभवी भी हैं। चाहे वह अंतिम पंघाल (53 किग्रा) हो या कोई अन्य महिला पहलवान। हमें उम्मीद है कि हम दो पदक जीत सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed