{"_id":"66a28c102036e69b4609fb07","slug":"paris-olympics-2024-tough-draw-for-nagal-bopanna-balaji-to-face-french-pair-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: नागल के लिए मुश्किल ड्रा, बोपन्ना-बालाजी की होगी फ्रांस के रेबॉल-रोजर से भिड़ंत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: नागल के लिए मुश्किल ड्रा, बोपन्ना-बालाजी की होगी फ्रांस के रेबॉल-रोजर से भिड़ंत
Thu, 25 Jul 2024 11:02 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:02 PM IST
सार
पहले दौर की बाधा पार करने के बाद नागल दूसरे दौर में विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे डि मिनौर से भिड़ सकते हैं। पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी का सामना फ्रांस के फैबियन रेबॉल और एडोआर्ड रोजर वासेलिन की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल पेरिस ओलंपिक में अपना अभियान फ्रांस के मोटेट कोरेंटिन के खिलाफ शुरू करेंगे जिसे वह अप्रैल में हरा चुके हैं और अगर वह पहले दौर का मुकाबला जीत जाते हैं तो उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के छठे नंबर के एलेक्स डि मिनौर से हो सकता है। विश्व रैंकिंग में 80वें स्थान पर काबिज नागल का मोटेट के खिलाफ रिकॉर्ड 2-2 से बराबरी का है। मोटेट एटीपी एकल चार्ट में उनसे 12 पायदान ऊपर हैं।
पहले दौर की बाधा पार करने के बाद नागल दूसरे दौर में विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे डि मिनौर से भिड़ सकते हैं। पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी का सामना फ्रांस के फैबियन रेबॉल और एडोआर्ड रोजर वासेलिन की जोड़ी से होगा। बोपन्ना का यह ओलंपिक पदक जीतने का अंतिम मौका है। वह 2016 रियो ओलंपिक की मिश्रित युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।