फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Sakshi Malik said Olympic medal changes the life of a player and society

Paris Olympics 2024: साक्षी मलिक ने दिया बड़ा बयान, कहा- ओलंपिक पदक खिलाड़ी की जिंदगी और समाज को बदल देता है..

Sat, 06 Jul 2024 04:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 06 Jul 2024 04:33 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के छह पहलवानों ने क्वालfफाई किया है, जिसमें से पांच महिला पहलवान हैं जो विनेश फोगट (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा) और रीतिका हुड्डा (76 किग्रा) हैं।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Sakshi Malik said Olympic medal changes the life of a player and society
साक्षी मलिक। - फोटो : ANI

विस्तार

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक का मानना है कि ओलंपिक पदक जीतने से सिर्फ खिलाड़ी की जिंदगी नहीं बदलती बल्कि इसका असर समाज पर भी पड़ता है जिससे बच्चों के लिए कई मौके बनते हैं। साक्षी रियो 2016 में कांस्य से ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनी थीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक इंटरव्यू में साक्षी ने कहा, "ओलंपिक का सपना सिर्फ खिलाड़ी का सपना नहीं होता बल्कि यह पूरे परिवार का सपना होता है। ओलंपिक पदक जीतने से सिर्फ खिलाड़ी का जीवन नहीं बदलता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और गांव का जीवन भी बदल जाता है।" 
विज्ञापन


'मेरे पदक जीतने के बाद कई बदलाव हुए'
महिला पहलवान ने बताया कि आठ साल पहले उनके पदक जीतने के बाद से उनके गृह शहर रोहतक में खेल के बुनियादी ढांचों में कई बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पदक जीतने के बाद कई अहम बदलाव हुए। रोहतक में छोटू राम स्टेडियम अब एसी हॉल में बदल गया है। मेरे गांव में एक स्टेडियम भी बनाया गया और उसका नाम मेरे नाम पर रखा गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


छह पहलवानों पेरिस ओलंपिक में खेलेंगे
पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के छह पहलवानों ने क्वालfफाई किया है, जिसमें से पांच महिला पहलवान हैं जो विनेश फोगट (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा) और रीतिका हुड्डा (76 किग्रा) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed