फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Lakshya sen Nisha dahiya got injured during match, see how fans reacted

Paris Olympics: चोट की वजह से पदक की उम्मीदों को लगा झटका, अंत तक लड़कर हारे लक्ष्य-निशा, फैंस ने बढ़ाया हौसला

Mon, 05 Aug 2024 09:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 Aug 2024 09:31 PM IST
सार

बैडमिंटन की पुरुष एकल स्पर्धा में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन का सामना मलयेशिया के ली जी जिया से हुआ। इस मैच के दौरान लक्ष्य की कोहनी पर कट लगा था जिसकी वजह से उन्हें हाथ मोड़ने में दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Lakshya sen Nisha dahiya got injured during match, see how fans reacted
लक्ष्य सेन-निशा दहिया - फोटो : twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में सोमवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुछ खास नहीं रहा। बैडमिंटन के कांस्य पदक मुकाबले में लक्ष्य सेन को मलेशियाई खिलाड़ियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं, निशा दहिया को क्वार्टर फाइनल में करारी शिकस्त मिली। दोनों का खेल चोट से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Lakshya sen Nisha dahiya got injured during match, see how fans reacted
लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI
बैडमिंटन की पुरुष एकल स्पर्धा में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन का सामना मलयेशिया के ली जी जिया से हुआ। इस मैच के दौरान लक्ष्य की कोहनी पर कट लगा था जिसकी वजह से उन्हें हाथ मोड़ने में दिक्कत हो रही थी। ली जी जिया ने लक्ष्य को 13-21, 21-16, 21-11 से हराकर कांस्य अपने नाम कर लिया। मुकाबले में हार के बाद लक्ष्य ने कहा- हां, कोहनी से खून बहने के कारण गति में रुकावट आई। इस वजह से मुझे अपने खेल में ध्यान केंद्रित नहीं करना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Lakshya sen Nisha dahiya got injured during match, see how fans reacted
निशा दहिया - फोटो : Twitter
ऐसा ही नजारा महिला 68 किग्रा कुश्ती मुकाबले में भी देखने को मिली। अंतिम 16 के मैच में यूक्रेन की पहलवान तेतियाना सोवा को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची निशा दहिया को चोट की वजह से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नॉर्थ कोरिया की पाक सोल गम ने 10-8 से हराया। चोट से पहले निशा 8-2 से आगे चल रहीं थीं, लेकिन आखिरी 33 सेकंड में मैच पलट गया और पाक सोल गम जीत गईं। उनके दाहिने हाथ में चोट लगी जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने दर्द से कराहते हुए मुकाबला समाप्त किया। 
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Lakshya sen Nisha dahiya got injured during match, see how fans reacted
निशा दहिया - फोटो : Twitter
लक्ष्य और निशा की खेल भावना से प्रभावित होकर अब भारतीय प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइये देखते हैं फैंस के रिएक्शंस...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed