{"_id":"66a69be06a4cfe07510bde07","slug":"paris-olympics-2024-indian-hockey-team-will-face-argentina-today-victory-will-strengthen-hopes-of-last-8-2024-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का आज होगा अर्जेंटीना से सामना, जीत से होगी अंतिम-8 की उम्मीदें मजबूत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का आज होगा अर्जेंटीना से सामना, जीत से होगी अंतिम-8 की उम्मीदें मजबूत
Mon, 29 Jul 2024 12:58 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:58 AM IST
सार
अर्जेंटीना के खिलाफ सोमवार को भी मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है। दक्षिण अमेरिकी टीम विपक्षी खिलाड़ियों की कड़ी घेराबंदी करने के लिए जानी जाती है। साथ ही उसका पावरगेम भी अच्छा है। ऐसे में भारतीय रक्षा पंक्ति को काफी मुस्तैदी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : @TheHockeyIndia
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना सोमवार को पूल बी के दूसरे मुकाबले में अर्जेंटीना से होना है। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत आसान नहीं थी। एक समय चौथे क्वार्टर में स्कोर 2-2 से बराबरी पर था। अंतिम क्षणों में कप्तान हरमनप्रीत के पेनाल्टी स्ट्रोक पर किए गोल से जीत मिली।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : @TheHockeyIndia
अर्जेंटीना के खिलाफ सोमवार को भी मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है। दक्षिण अमेरिकी टीम विपक्षी खिलाड़ियों की कड़ी घेराबंदी करने के लिए जानी जाती है। साथ ही उसका पावरगेम भी अच्छा है। ऐसे में भारतीय रक्षा पंक्ति को काफी मुस्तैदी की जरूरत पड़ेगी। कप्तान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास और सुमित को गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी। भारत की मध्य पंक्ति में मनप्रीत और उप-कप्तान हार्दिक सिंह की भूमिका अहम होगी जबकि अग्रिम पंक्ति में मनदीप के साथ-साथ अभिषेक, गुरजंट और सुखजीत सिंह को गोल करने के अधिक प्रयास करने होंगे।

अर्जेंटीना पर जीत से भारतीय टीम के लिए क्वार्टर फाइनल के लिए संभावनाएं मजबूत हो जाएंगी। भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने कई अच्छे बचाव किए थे। भारतीय टीम पूल बी में बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है लेकिन भारत की स्थिति की सही तस्वीर अर्जेंटीना और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बारह टीमों को दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से चार-चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।