फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Day 15 India Schedule Games Wrestling Ritika Hooda Golfer Dikha and Aditi News in Hindi

Paris Olympics Day 15 Schedule: पहलवान रितिका से होगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, अदिति-दीक्षा पर भी रहेगी नजर

Fri, 09 Aug 2024 09:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Aug 2024 09:17 PM IST
सार

Paris Olympics 2024 India Schedule Day 15 : रितिका का अंतिम 16 दौर में सामना हंगरी की बेर्नाडेट नागी से होगा। अगर वह इस चुनौती को पार करने में सफल रहीं तो इसी दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 15 India Schedule Games Wrestling Ritika Hooda Golfer Dikha and Aditi News in Hindi
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत को पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रितिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी जो फ्री स्टाइल 76 किग्रा के प्री क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। रितिका का अंतिम 16 दौर में सामना हंगरी की बेर्नाडेट नागी से होगा। अगर वह इस चुनौती को पार करने में सफल रहीं तो इसी दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। सेमीफाइनल जीतने पर वह देश के लिए पदक कर सकती हैं। 
विज्ञापन

अदिति और दीक्षा से प्रभावित करने की उम्मीद
गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर व्यक्तिगत वर्ग में चुनौती पेश कर रही हैं। अदिति और दीक्षा फिलहाल काफी पीछे चल रही हैं, लेकिन इन दोनों से ही वापसी करने की उम्मीद है। दीक्षा ने टोक्यो ओलंपिक में प्रभावित किया था और वह पदक जीतने के करीब पहुंच गई थीं। भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में चार कांस्य और एक रजत सहित पांच पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है...

गोल्फ
- महिला व्यक्तिगत फाइनलः अदिति अशोक और दीक्षा डागर (दोपहर 12.30 बजे से)

कुश्ती
- महिला फ्री स्टाइल 76 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनलः रितिका हुड्डा बनाम बेर्नाडेट नागी (हंगरी) (दोपहर 2.51 बजे से) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed