फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   pankaj advani won his 14th world championship

14वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने पंकज आडवाणी

Sun, 27 Sep 2015 05:20 PM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
pankaj advani won his 14th world championship

भारत के पंकज आडवाणी ने रविवार को अपने शानदार करियर में एक और बड़ी कामयाबी दर्ज करते हुए आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीत ली। इस जीत के साथ पंकज आडवाणी के विश्व खिताबों की संख्या 14 पहुंच गई है।

विज्ञापन

तीस वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने थ्री बॉल गेम में अपनी महारत दिखाते हुए सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 2408-1240  से पराजित कर दिया। बंगलूरू के गोल्डन ब्वॉय शानदार फॉर्म में नजर आए और अपना टाइम फारमेट टाइटल बचाने के लिए बेताब भी दिखे।

विज्ञापन

एक हफ्ते पहले प्वाइंट फारमेट में गिलक्रिस्ट से पराजय के बाद यहां पंकज ने अपना हिसाब भी बराबर कर लिया। ओपनिंग में आडवाणी ने अच्छी सेंचुरी (127) लगाते हुए शुरुआती बढ़त ले ली। उसके बाद पीटर बराबरी नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल सिक्स रेड स्नूकर विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पंकज ने बिलियर्ड्स में अपनी ताकत दिखाते हुए लगातार दो ट्रिपल सेंचुरी प्वाइंट बनाए। जब पंकज की बढ़त 700 अंकों की हो गई तो भारतीय क्यू स्पोर्ट्स के पोस्टर ब्वॉय ने पांच घंटे चले फाइनल मुकाबले में 284, 119, 101 और 106 के स्कोर के साथ अपनी बढ़त को 1100 कर दिया।


दूसरे हाफ में पंकज ने दो और सेंचुरी प्वाइंट बनाए लेकिन पीटर ने डबल सेंचुरी (284) के अलावा सेंचुरी बनाकर अपनी हार के अंतर को कुछ कम किया।

लगातार अच्छा प्रदर्शन

pankaj advani won his 14th world championship

पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स में लगातार विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2012 में टाइम फारमेट में इंग्लैंड के माइक रसेल को हराया था। 2014 में उन्होंने प्वाइंट और टाइम दोनों फारमेटों में दोहरे खिताब जीते। 


जीत के बाद पंकज के इंटरव्यू में क‌हा, "प्वाइंट फारमेट में पीटर से हारने के बाद मैं यहां जीत दर्ज करना चाहता था। बड़े फाइनल से पहले खेल मनोवैज्ञानिक अपने भाई श्री से विचार-विमर्श करना और रात में पूरी नींद लेना फायदेमंद साबित रहा। पहले 6 रेड स्नूकर जीतना और अब यह खिताबी जीत साल का यह दौर मेरे लिए सुकून भरा रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed