{"_id":"031952ec-251e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"paika-national-women-championship-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायका नेशनल वूमन चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पायका नेशनल वूमन चैंपियनशिप का आगाज
गुड़गांव/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Nov 2012 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के खेलमंत्री सुखबीर कटारिया ने शुक्रवार को पायका नेशनल वूमन चैंपियनशिप की शुरुआत की। इसमें देश के 18 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता ध्वजारोहण के साथ बैंड की धुन पर शुरू हुआ। खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट कर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
खेलमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि आज खेल क रियर की दृष्टि से भी काफी सकारात्मक है। सिर्फ पढ़ाई ही नहीं खेलों से भी कैरियर को नई दिशा दी जा सकती है। ताऊ देवीलाल खेल परिसर में हो रही 38वीं राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणीपुर, केरला, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और मेघालय के लगभग 700 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेेंगे। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स डीसी नौटियाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन