दानिश कनेरिया ने पाक पीएम इमरान खान को पत्र लिख लगाई मदद की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और देश के क्रिकेट प्रशासकों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अच्छा नहीं चल रहा है इसलिए उन्हें मदद की जरूरत है।
लेग स्पिनर रहे कनेरिया फिक्सिंग के कारण प्रतिबंध झेल रहे हैं। इंग्लिश क्लब एसेक्स की ओर से खेलने के दौरान उनपर स्पॉट-फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ था। कनेरिया ने कहा है कि काफी वक्त से उन्होंने पाकिस्तान और दुनियाभर में कई लोगों से अपनी समस्या के हल के लिए संपर्क किया, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई भी सामने नहीं आया। वहीं 'पाकिस्तान के कई अन्य क्रिकेटर्स के मामले सुलझाए गए।
कनेरिया ने कहा कि मैंने एक क्रिकेटर के नाते पाकिस्तान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे इसका गर्व है। मुझे लगता है कि इस वक्त पाकिस्तान के लोग मेरी मदद करेंगे। कनेरिया ने इस मुश्किल से बाहर निकालने के लिए कई महान खिलाड़ियों से मदद मांगी है। जिनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हैं।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। अख्तर ने एक टीवी शो 'गेम ऑन है' में कहा कि दानिश हिंदू था, इसलिए उसके साथ नाइंसाफी हुई। अख्तर के इस खुलासे के बाद दानिश कनेरिया की ओर से भी बयान आया है।
शोएब अख्तर के खुलासे पर पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सामचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'अख्तर ने सच कहा। मैं उन खिलाड़ियों का नाम बताऊंगा जो मुझसे बात करना पसंद नहीं करते थे क्योंकि मैं एक हिंदू था। उस पर बोलने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन अब मैं खुलासा करूंगा।'
Pak cricketer Danish Kaneria to ANI on Shoaib Akhtar's allegations that Pak players had problems eating with Kaneria as he's a Hindu:He told the truth. I'll reveal names of players who didn't like to talk to me as I was a Hindu. Didn't have courage to speak on it, but now I will. pic.twitter.com/HmeSUhtbUk
— ANI (@ANI) December 26, 2019
इससे पहले अख्तर ने कहा था, कुछ खिलाड़ियों को इस बात से नाराजगी थी कि वह (दानिश) हमारे साथ खाना क्यों खाता है? बता दें कि इस टीवी शो को डॉक्टर नुमान रियाज होस्ट कर रहे थे। इस शो में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अख्तर के साथ पूर्व कप्तान राशिद लतीफ और आसिम कमाल भी मौजूद थे।
इस शो के दौरान तमाम बातें हुई लकिन शोएब ने जो खुलासा किया वो वाकई चौंकाने वाला था। शोएब ने दानिश को लेकर खुलासा करते हुए बताया, 'यूसुफ के नाम 12 हजार रन दर्ज हैं। मगर हमने कभी उनका सम्मान नहीं किया। दो-तीन खिलाड़ियों से मेरी लड़ाई भी हुई। मैंने कहा कि अगर कोई हिंदू है भी तो भी वो खेलेगा। फिर उसी 'हिंदू' ने हमें टेस्ट सीरीज जिताई।'
VIDEO: Shoaib Akhtar makes a sensational revelation. He says Pakistan players refused to eat food with Danish Kaneria because he was a Hindu. He was never given any credit for his performances and was constantly humiliated because of his religion. pic.twitter.com/zinGtzcvym
— Navneet Mundhra (@navneet_mundhra) December 26, 2019
शोएब ने आगे कहा, 'बात खुल जाएगी। मगर बताना चाहता हूं कि कुछ खिलाड़ियों ने मुझसे कहा कि दानिश कनेरिया हमारे साथ खाना क्यों खाता है? मैंने उन सभी से कहा कि मैं तुम्हें यहां से उठाकर बाहर फेंक दूंगा। तुम अपने घर के कप्तान होंगे। वो खिलाड़ी तुम्हें 6-6 विकेट लेकर दे रहा है।'
इस दौरान लतीफ ने कहा कि कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम को खराब कर देते हैं। उन्होंने कहा, 'यूसुफ योहाना को भी बहुत तंग किया गया। वो भी गॉड गिफ्टेड प्लेयर था।' बता दें कि योहाना मूल रूप से ईसाई थे। बाद में अचानक उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था।
वहीं, इस मामले में बीजेपी आईटी सेल के इनचार्ज अमित मालवीय ने पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर का एक विडियो रीट्वीट किया है। उन्होंने निशाना साधते हुए लिखा, 'यदि पाकिस्तान में दानिश कनेरिया जैसे इंटरनैशनल खिलाड़ी को हिंदू होने की वजह से बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ता हो, सोचिए कि अन्य गैर-मुस्लिमों के खिलाफ कैसा बर्ताव होता होगा। यदि सीएए से ऐसे लोगों को भारत में नागरिकता मिलती है तो मुस्लिम, कांग्रेस और कम्युनिस्ट इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।'
If an international cricketer like Danish Kaneria is treated so badly for being a Hindu in Pakistan, one can only imagine the plight of ordinary non-Muslims in our Islamic neighbourhood. And if CAA gives them refuge in India, why should Muslims, Congress and Communist oppose it? https://t.co/Pgk7UDhuIg
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 26, 2019