फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   North Korea pull out of World Cup qualifiers, Asian confederation confirms 

कोरोना: विश्व कप क्वालीफिकेशन से हटा उत्तर कोरिया, एएफसी ने पुष्टि

Sun, 16 May 2021 04:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 May 2021 04:26 PM IST
सार

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने घोषणा की है कि उत्तर कोरिया 2022 विश्व कप क्वालीफिकेशन से हट गया है। कोरोना से जुड़ी चिंताओं के कारण उत्तर कोरिया ने यह कदम उठाया है। बता दें कि फुटबॉल विश्व कप का आयोजन कतर में नवंबर-दिसंबर 2022 में होना है।

विज्ञापन
North Korea pull out of World Cup qualifiers, Asian confederation confirms 
football - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने घोषणा की है कि उत्तर कोरिया 2022 विश्व कप क्वालीफिकेशन से हट गया है। एएफसी ने रविवार को बयान में कहा, 'एएफसी पुष्टि करता है कि डीपीआर कोरिया फुटबॉल संघ एशियाई क्वालीफायर से हट गया है।'

विज्ञापन


प्योंगयांग ने टूर्नामेंट के अगले महीने होने वाले क्वालीफायर से हटने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। बता दें कि फुटबॉल विश्व कप का आयोजन कतर में नवंबर-दिसंबर 2022 में होना है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की मीडिया की खबरों के अनुसार, कोरोना से जुड़ी चिंताओं के कारण उत्तर कोरिया ने यह कदम उठाया है। वायरस के फैलने के कारण नवंबर 2019 से एशिया में कोई क्वालीफायर नहीं हुआ है और मैचों के दोबारा शुरू होने पर यात्रा की संभावना को कम करने के लिए एएफसी ने दूसरे दौर के क्वालीफिकेशन में एक ग्रुप के सभी मैच एक ही स्थान पर कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया को सोल के उत्तर में स्थित गोयांग शहर में तीन से 15 जून तक ग्रुप एच के मैचों में उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान, लेबनान और श्रीलंका की मेजबानी करनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed