फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2018: Novak Djokovic will contest with nishikori in semi final

यूएस ओपन: जोकोविच ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, फाइनल से पहले निशिकोरी से होगा सामना

Thu, 06 Sep 2018 08:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
US Open 2018: Novak Djokovic will contest with nishikori in semi final

दो बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने जान मिलमैन के परिकथा जैसे अभियान का अंत करते हुए सीधे सेटों में जीत के साथ यूएस ओपन के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना केई निशिकोरी से होगा।

विज्ञापन


सर्बिया के स्टार खिलाड़ी जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी मिलमैन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर पिछले 11 मौकों में 11वीं बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जोकोविच 2011 और 2015 में यहां खिताब जीतने में सफल रहे थे।
विज्ञापन


21वीं वरीयता प्राप्त जापान के निशिकोरी ने पांच सेट चले कड़े मुकाबले में मारिन सिलिच को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। निशिकोरी ने क्वार्टर फाइनल में 2-6, 6-4, 7-6 (7/5), 4-6, 6-4 की जीत के साथ 2014 के फाइनल में सिलिच के खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दौर में पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर को बाहर करने वाले मिलमैन भले ही सीधे सेटों में हार गए लेकिन उन्होंने जोकोविच को दो घंटे और 49 मिनट तक संघर्ष कराया। जोकोविच को 20 ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन इनमें से वह सिर्फ चार का ही फायदा उठा सके। उन्होंने 53 सहज गलतियां भी की लेकिन इसके बावजूद मिलमैन को हराने में सफल रहे।

जापान ने रचा इतिहास

US Open 2018: Novak Djokovic will contest with nishikori in semi final

दूसरी तरफ जापान ने नया इतिहास रचा। कलाई की चोट के कारण पिछले साल अमेरिकी ओपन से बाहर रहे निशिकोरी से पहले महिला वर्ग में जापान की नाओमी ओसाका भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। यह पहला मौका है जब किसी एक ग्रैंडस्लैम के पुरुष और महिला एकल दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी एक साथ पहुंचे हों।

निशिकोरी 2014 में दुनिया के तत्कालीन नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को सेमीफाइनल में हराकर किसी ग्रैंडस्लैम चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाने वाले पहले एशियाई बने थे। मगर इसके बाद वह दोबारा कभी ग्रैंडस्लैम फाइनल में जगह नहीं बना पाए। उन्हें 2016 में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

क्रोएशिया के सातवें वरीय सिलिच के खिलाफ निशिकोरी की यह नौवीं जीत है जबकि छह मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। निशिकोरी ने मैच के बाद कहा, ‘यह काफी कड़ा मुकाबला था, विशेषकर अंत में, मैं 3-2 से आगे था और वह वापसी करने में सफल रहा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed