फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   change sports code will be raised in a meeting with Sports Minister kiren rijiju

खेल मंत्री के साथ होने वाली बैठक में स्पोट्र्स कोड में बदलाव के उठेंगे सुर

Mon, 30 Sep 2019 03:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Sep 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
change sports code will be raised in a meeting with Sports Minister kiren rijiju
Kiren Rijiju - फोटो : social media

नेशनल स्पोट्र्स कोड का जिन्न बोतल से एक बार फिर बाहर आने वाला है। खेल मंत्री किरन रिजीजू की 11 अक्टूबर को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और 53 राष्ट्रीय खेल संघों के साथ होने वाली बैठक का एक मुद्दा स्पोट्र्स कोड भी है।

विज्ञापन


आयु और कार्यकाल को लेकर आईओए विरोध के बावजूद चुप ही रहा है। इस बार आईओए और खेल संघ इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाने जा रहे हैं। खेल मंत्री के समक्ष सेक्रेटरी जनरल और अध्यक्ष के चार-चार कार्यकाल करने  के अलावा अधिकतम आयु सीमा 75 वर्ष करने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन


अभी स्पोट्र्स कोड में अधिकतम आयु सीमा 70 साल के अलावा दो सेक्रेटरी जनरल और तीन कार्यकाल अध्यक्ष के रखे गए हैं। आईओए के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता अमर उजाला से खुलासा करते हैं कि सभी खेल संघ इन दोनों ही मुद्दों को लेकर विरोध में हैं। खेल मंत्री के साथ होने वाली बैठक को लेकर उनकी ओर से खेल संघों से बात की गई है। सभी ने इन दोनों मुद्दों को उठाने की बात कही है। मेहता का कहना है कि स्पोट्र्स कोड में कार्यकाल को लेकर रखे गए प्रावधान ठीक नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई पदाधिकारी 40 की उम्र में ही खेल संघ का कार्यभार संभालता है तो वह 48 से 52 साल की उम्र में ही रिटायर हो जाएगा। मेहता ने एनआरएआई के अध्यक्ष रणइंदर सिंह और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का हवाला देते हुए कहा कि दोनों ही अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन दोनों का बतौर अध्यक्ष तीसरा कार्यकाल है। 


कोड के अनुसार दोनों को अगले कार्यकाल में हटना है। उनका कहना है कि जब इन दोनों शूटिंग और कुश्ती में देश को कई ओलंपिक पदक दिलाए हैं तो इन्हें समय से पहले क्यों हटना चाहिए। वह और खेल संघ इन्हीं मुद्दों को खेल मंत्री के समक्ष रखते हुए अध्यक्ष और सेक्रेटरी जनरल के चार-चार कार्यकाल और आयु सीमी 75 वर्ष करने की मांग रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed