फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Rowing Controversy Erupts in Indian Camp After Multiple Last-Minute Crew Changes

एशियाड में भारतीय रोइंग टीम में विवाद: आखिरी वक्त पर कई क्रू बदले, खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग से दूरी की दी धमकी

Tue, 22 Sep 2026 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में रोइंग स्पर्धा शुरू होने से पहले भारतीय खेमे में आखिरी वक्त पर किए गए कई क्रू बदलावों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ खिलाड़ियों के ट्रेनिंग का बहिष्कार करने की बात सामने आई है। अरविंद सिंह और बलराज पंवार समेत कई रोअर्स को उनके मूल इवेंट से हटाकर दूसरे क्रू में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Rowing Controversy Erupts in Indian Camp After Multiple Last-Minute Crew Changes
रोइंग - फोटो : PTI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में रोइंग स्पर्धा शुरू होने से पहले भारतीय खेमे में विवाद खड़ा हो गया है। कई क्रू में आखिरी वक्त पर बदलाव किए जाने के बाद कुछ रोअर्स के परेशान होने की खबर है। कुछ खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग का बहिष्कार करने की बात भी कही है। रोइंग की स्पर्धाएं बुधवार से शुरू होनी हैं। पहले इन्हें 20 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन टाइफून डुजुआन के खतरे के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को कई रोअर्स को उन स्पर्धाओं से हटाकर दूसरे इवेंट में भेज दिया गया, जिनमें वे मूल रूप से शामिल थे। वहीं, कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को पहली टीम में शामिल किया गया। बदलावों के बाद कुछ खिलाड़ी काफी परेशान बताए जा रहे हैं। एक रोअर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, 'कुछ रोअर्स ने अभी तक खाना नहीं खाया है, क्योंकि वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है।' स्थिति पर नजर रख रहे एक अधिकारी ने भी पीटीआई से कहा, 'यह बहुत दुखद है, लेकिन रोइंग टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।'
विज्ञापन

अरविंद और बलराज समेत कई खिलाड़ियों की भूमिका बदली
सबसे बड़े बदलावों में 2022 एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता अरविंद सिंह का नाम शामिल है। उन्हें पुरुष सिंगल स्कल्स से हटाकर क्वाड्रपल स्कल्स में भेज दिया गया है। वहीं, बलराज पंवार को क्वाड्रपल स्कल्स से हटाकर सिंगल स्कल्स में भेजा गया है। पुरुष डबल स्कल्स के लिए मूल रूप से शामिल नवदीप सिंह और कुलविंदर सिंह को क्वाड्रपल स्कल्स में भेज दिया गया। दूसरी ओर, सलमान खान और सतनाम सिंह, जो क्वाड्रपल स्कल्स का हिस्सा थे, अब डबल स्कल्स में शामिल किए गए हैं।

पुरुष जोड़ी में भी बदलाव हुआ है। सौरव कुमार और विपुल सतीश को इस इवेंट में उतरना था, लेकिन उनकी जगह नितिन कुमार और जसविंदर सिंह को शामिल किया गया। विपुल सतीश को कॉक्सलेस फोर में भेजा गया, जबकि रिजर्व खिलाड़ी जस्मैल सिंह को इस क्रू में शामिल किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल इमरजेंसी को लेकर उठे सवाल
इन बदलावों के बाद रोअर्स ने सवाल उठाए हैं कि इतनी बड़ी संख्या में बदलाव क्यों किए गए। एक वरिष्ठ रोइंग अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में किसी क्रू के 50 प्रतिशत खिलाड़ियों को बदले जाने की अनुमति है। हालांकि, खिलाड़ियों ने सवाल उठाया है कि अगर ऐसी कोई मेडिकल इमरजेंसी नहीं थी तो इतने बड़े स्तर पर बदलाव क्यों किए गए। ये बदलाव भारत की विश्व चैंपियनशिप में भागीदारी के कुछ ही समय बाद हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के बहिष्कार की भी बात
द इंडियन एक्सप्रेस की एक अलग रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ प्रमुख रोअर्स ने मंगलवार को ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लेने और हड़ताल पर जाने की बात तक की। हालांकि, मामले को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अखबार के हवाले से एक सूत्र ने कहा, 'कुछ रोअर्स ने कहा कि वे हड़ताल पर चले जाएंगे। अभी स्थिति को सुलझाने और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि कल ट्रेनिंग सत्र तय कार्यक्रम के अनुसार हो।' सूत्र ने यह भी कहा कि प्रबंधन का इरादा सर्वश्रेष्ठ संभव टीमों को मैदान में उतारना है।

2022 में भारत ने जीते थे पांच पदक
भारत ने 2022 एशियन गेम्स में रोइंग में कुल पांच पदक जीते थे। इनमें दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे। ऐसे में एशियन गेम्स 2026 में रोइंग प्रतियोगिता शुरू होने से ठीक पहले टीम में हुए इन बदलावों ने भारतीय खेमे में स्थिति को चर्चा का विषय बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed