{"_id":"6ab33313b461f6d04d0488b2","slug":"ariba-hashimi-wins-silver-at-asian-games-after-learning-cycling-in-disguise-under-taliban-rule-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026: पुरुष भेष धरकर सीखी थी साइक्लिंग, अब जीता रजत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स 2026: पुरुष भेष धरकर सीखी थी साइक्लिंग, अब जीता रजत
Wed, 23 Sep 2026 07:32 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:32 AM IST
सार
अफगानिस्तान की फरीबा हाशिमी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की रोड रेस में रजत पदक जीता। कभी तालिबान के शासन से बचने के लिए पुरुष का भेष धरकर साइक्लिंग सीखने वाली फरीबा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने मामूली अंतर से स्वर्ण गंवाया।
विज्ञापन
फरीबा
- फोटो : Twitter
विस्तार
अफगानिस्तान की साइकिलिस्ट फरीबा हाशिमी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की रोड रेस में रजत पदक जीता। यह वहीं 23 वर्षीय फरीबा हैं, जिन्होंने तालिबान शासन से बचने के लिए पुरुष का भेष धरकर साइक्लिंग जारी रखी थी।
फरीबा फर्याब प्रांत से हैं और तालिबान के लौटने के बाद देश छोड़कर इटली चली गईं। वहां पूर्व विश्व चैंपियन एलेसांद्रा कैपेलोट्टो की मदद से ट्रेनिंग जारी रखी। वह फाइनल में 2 घंटे 50 मिनट में रेस पूरी कर मामूली अंतर से स्वर्ण से चूक गईं।
उन्होंने कहा, मैं ऐसे देश में पैदा हुई जहां सपने देखने वाली महिलाओं पर हमले होते हैं। मैंने लड़ाई लड़ी। उम्मीद है अगली पीढ़ी बिना डर के देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इस इवेंट में चीन की ली गुओ ने भी 2 घंटे 50 मिनट का समय निकाला और सेंकडों के अंतर से स्वर्ण जीता। हांगकांग की यी विंग लियूंग को कांस्य मिला।