फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एशियाड चैंपियंस का जोरदार सम्मान, सरकार से सराहना मिलते ही खिले चेहरे

Wed, 05 Sep 2018 11:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018: Asiad stars shines as Govt felicitates medal winners
asiad

सरकार ने मंगलवार शाम एशियन गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 40 लाख, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट खिलाड़ियों की झोली में क्रमश: 20 और 10 लाख रुपए आए। 

Asian Games 2018: Asiad stars shines as Govt felicitates medal winners

हाल ही में संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों में भारतीय दल ने इतिहास रचा। 15 गोल्ड, 24 रजत और 30 कांस्य पदक समेत कुल 69 पदक भारत की झोली में आए। जो एशियाई खेलों के लिहाज से अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 

Asian Games 2018: Asiad stars shines as Govt felicitates medal winners
asiad

इस मौके पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, किरण रीजिजू, महेश शर्मा जैसे मंत्री कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद देश के खिलाड़ियों के लिए 2020 के ओलंपिक खेलों की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games 2018: Asiad stars shines as Govt felicitates medal winners

हिमा दास ने एशियन गेम्स में 2 मेडल्स भारत के नाम किए। महिला सिंग्ल्स में जहां हिमा ने सिल्वर मेडल जीता तो 4x400 मीटर रिले स्पर्धा में पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेल्लुआ कोरोथ को साथ दौड़ते हुए टीम ने 3:28.72 का समय लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

विज्ञापन
Asian Games 2018: Asiad stars shines as Govt felicitates medal winners
mens relay

जिंसन जॉन्सन, मोहम्मद अनस के साथ एथलेटिक्स में भारतीय पुरुषों की वह टीम जिसने देश का नाम रौशन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed