{"_id":"5b8bde7042c79246353bc821","slug":"swapna-barman-will-get-special-shoes-from-nike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 उंगलियों वाली इस बेटी ने देश के लिए जीता था गोल्ड, अब मिलने जा रहा मेहनत का मीठा फल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
12 उंगलियों वाली इस बेटी ने देश के लिए जीता था गोल्ड, अब मिलने जा रहा मेहनत का मीठा फल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाली स्वपना बर्मन को आज पूरा देश पहचानता है। एशियन गेम्स के हेप्टाथलन स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर उन्होंने अपना सपना साकार कर लिया है। उन्होंने 6026 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
2 of 6
स्वप्ना बर्मन
हेप्टैथलॉन में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वालीं ऐथलीट स्वप्ना बर्मन ने अपने लिए खास जूतों की अपील की थी। स्वप्ना यह अपील अपने 'असामान्य' पैरों की वजह से की थी। बहुत कम लोगों को यह बात मालूम होगी कि स्वपना के दोनों पैरों में छह उंगलियां हैं।
3 of 6
SWAPNA
अब खबर आ रही है कि स्पोर्ट्स शूज बनाने में एकस्पर्ट कंपनी नाइकी स्वपना के लिए स्पेशल फुटवियर बनाने की जिम्मेदारी ले ली है। अमेरिकी कंपनी नाइकी की चीन स्थित फैक्टरी यह फुटवियर बना रही है। फिलहाल इस मामले पर अधिकारी नाइकी से लगातार बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्वप्ना बर्मन
इंटरनेशनल कोच फेडरेशन के अधिकारियों ने भी इस मामले में नाइकी के अधिकारियों से बातचीत की। ऐसा बताया जा रहा है कि नाइक की तरफ से गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट को छह जोड़ी जूते दिए जाएंगे। यह जूते स्वपना तक तीन से चार दिन के भीतर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्वप्ना बर्मन
गौरतलब है कि स्वप्ना ने मेडल जीतने के बाद कहा, 'मैंने यह पदक नैशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर जीता है, तो यह मेरे लिए काफी खास है। मैं सामान्य जूते ही पहनती हूं जिसमें पांच उंगलियों की जगह होती है। ट्रेनिंग के दौरान इसमें काफी दर्द होता है। इसमें काफी परेशानी होती है।' इवेंट से पहले वह घुटने की चोट से भी उबर रही थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।