{"_id":"c7433f64-7b8d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"olympic-champion-returned-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक चैंपियन ने गोल्ड मेडल लौटाया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ओलंपिक चैंपियन ने गोल्ड मेडल लौटाया
सोफिया/एजेंसी
Updated Thu, 21 Feb 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुल्गारिया कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष वेलेंटीन योर्दानोव ने आईओसी के कुश्ती को 2020 ओलंपिक से हटाने की सिफारिश पर कड़ा विरोध जताते हुए 1996 अटलांटा खेलों में जीता अपना स्वर्ण पदक लौटा दिया।
विज्ञापन
सात बार के विश्व चैंपियन योर्दानोव ने आईओसी के अध्यक्ष जैक्स रोगे को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘मैं इस फैसले के विरोध स्वरूप अपना स्वर्ण पदक लुसाने स्थित आईओसी के मुख्यालय को लौटा रहा हूं जो मैंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में जीता था। हमारा खेल ओलंपिक आंदोलन का अखंड हिस्सा है और प्राचीन तथा आधुनिक ओलंपिक का मजबूत स्तंभ है लेकिन आईओसी ने इस खेल को ही ओलंपिक से बाहर करने का आश्चर्यजनक फैसला कर डाला।’
विज्ञापन