{"_id":"346da210-0671-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"olympic-association-elections-on-november-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक संघ का चुनाव 25 नवंबर को","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ओलंपिक संघ का चुनाव 25 नवंबर को
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 24 Sep 2012 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की चेतावनी और उच्च न्यायालय के आदेश के बीच सोमवार को चुनावों की घोषणा कर दी। आईओए के चुनाव आगामी 25 नवंबर को कराए जाएंगे। आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ने यहां ओलंपिक भवन में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया है लेकिन हम साथ ही यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि चुनावों को लेकर सरकार के दिशानिर्देश हमें कतई मंजूर नहीं हैं।
मल्होत्रा ने कहा कि उम्र और कार्यकाल को लेकर न्यायालय ने हमें और फेडरेशनों को चुनाव कराने का जो आदेश दिया है वह सही नहीं है और तथ्यों पर भी आधारित नहीं है। सरकार का इस संदर्भ में बिल कैबिनेट में ही गिर गया था इसलिए इस बात की कोई गुंजाइश नहीं बनती कि दिशानिर्देशों के तहत चुनाव कराए जाएं।
आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष ने माना कि चुनावों के लिए यदि आईओसी अपना पर्यवेक्षक भेजना चाहती है तो हमें कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन हम चुनाव के लिए उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश को अपना चुनाव अधिकारी नियुक्त करेंगे।