फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   now usain bolt to Challenges Chinese Buses

अब अनोखी जंग! बस के साथ रेस करेंगे बोल्ट

Thu, 26 Dec 2013 12:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
now usain bolt to Challenges Chinese Buses

ट्रैक पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने वाले 'रफ्तार के सौदागर' उसेन बोल्ट अब बस के साथ रेस लगाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि ऐसा नहीं है कि दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट पहली बार बस के साथ रेस लगाएंगे। पिछले हफ्ते ही बोल्ट ने अर्जेंटीना में एक बस के साथ रेस किया था।

लेकिन अब वह चीन में एक बस के साथ रेस करने जा रहे हैं। छह ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुके बोल्ट ने चीन की लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर अपने अकाउंट यह पोस्ट किया "क्या चीन में कोई ऐसी बस है जो मेरे साथ रेस लगाना चाहती है?"
विज्ञापन


शुरुआत में वुहान, शंघाई और शेनजेन में बस चालकों ने इस अनोखे रेस में भाग लेने से इनकार कर दिया। लेकिन एक दालियन बस चालक ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बस चालक ने यह माना कि सौ मीटर रेस में बस रेस नहीं जीत सकती, दो सौ मीटर रेस में भी ऐसा हो सकता है। लेकिन तीन सौ मीटर रेस में बस विश्व रिकॉर्डधारी को चुनौती दे सकती है।

अब देखना होगा कि दोनों के बीच इस अनोखी रेस में बाजी किसके हाथ लगेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed