{"_id":"7195001d922ca251fc0afaa3adee53ea","slug":"now-sushil-to-compete-in-74kg-in-rio-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! एक-दूसरे को चुनौती नहीं देंगे सुशील-योगेश्वर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वाह! एक-दूसरे को चुनौती नहीं देंगे सुशील-योगेश्वर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कुश्ती के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है कि देश के दो दिग्गज पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन
ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी पहलवान सुशील तथा उनके जोड़ीदार योगेश्वर ने स्पष्ट कर दिया है कि वे एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (फीला) के नए वजन वर्गों के अनुसार दोनों 2016 के रियो ओलंपिक में क्रमश: 74 किग्रा और 65 किग्रा में उतरेंगे। सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक में 66 किग्रा वर्ग में रजत और योगेश्वर दत्त ने 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
लेकिन नए वजन वर्गों के अनुसार अब सुशील 74 किग्रा और योगेश्वर 65 किग्रा में जाएंगे। फीला ने कुश्ती में नियमों और वजन वर्गों में परिवर्तन करते हुए फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन में एक-एक वजन हटाया है और महिला फ्रीस्टाइल में दो वजन जोड़े हैं।
नए नियमों ने कराया बदलाव
वजन के इस परिवर्तन के कारण ही सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त को नए वजन वर्गों में जाना पड़ रहा है। सुशील और योगेश्वर ने भारतीय कुश्ती महासंघ को सूचित कर दिया है कि वे नए वजन वर्गों में उतरने के लिए तैयार हैं।
दोनों पहलवानों के गुरू और द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबली सतपाल ने कहा कि फीला के ओलंपिक वजन वर्गों में बदलाव का भारतीय पहलवानों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा था, "मेरे शिष्य सुशील, योगेश्वर और वर्ल्ड चैंपियनशिप के रजत विजेता अमित कुमार फीला के कुश्ती के वजन वर्गों में बदलाव के फैसले से कतई हतोत्साहित नहीं है और वे इस वर्ष होने वाले कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स तथा 2016 के लिए रियो ओलंपिक के लिए नए वजन वर्गों में उतरने के लिए तैयार हैं।"